एक्सप्लोरर

टेलर स्विफ्ट का नैशविले पर प्यार बरकरार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया सबसे खास

टेलर स्विफ्ट ने नैशविले सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद अपने शहर की म्यूजिक कम्युनिटी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस कम्युनिटी जैसी दूसरी जगह नहीं है और यहां के गीतकार खास हैं.

पॉप आइकन टेलर स्विफ्ट का मानना ​​है कि उनके होमटाउन नैशविले में एक ऐसी अनोखी म्यूजिक कम्युनिटी है, जिसकी बराबरी कहीं और नहीं की जा सकती. 36 वर्षीय गायिका बचपन में ही नैशविले, टेनेसी चली गई थीं, ताकि वे एक 'कंट्री स्टार' बनने के अपने सपने को पूरा कर सकें.

सोमवार को 'नैशविले सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम' में शामिल किए जाने के बाद, गायिका ने इस शहर के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया. अपनी स्पीच के दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आप किसी कला में तब तक पूरी तरह माहिर नहीं हो सकते, जब तक कि आप उसे बार-बार न करें.

एक्ट्रेस ने आगे कहा इस शानदार शहर में काम करने वाले बेहतरीन गीतकार ठीक यही करते हैं. 'कई पुरस्कार जीत चुकी यह स्टार, जो अब तक के सबसे ज्यादा म्यूजिक एल्बम बेचने वाले कलाकारों में से एक हैं, कहती हैं, 'इस म्यूजिक कम्युनिटी जैसी कोई दूसरी कम्युनिटी नहीं है. मुझे पता है, क्योंकि मैंने बाकी सभी कम्युनिटीज को भी देखा है.'

गायिका ने जीवन के कुछ महत्वपूर्ण सबक सिखाने के लिए नैशविले कम्युनिटी को भी श्रेय दिया. उन्होंने कहा, 'मैंने सीखा कि कैसे एडजस्ट करना है, जैसे कि जब आपके साथ काम करने वाले गीतकार को हैंगओवर हो या जब वे कुछ भी लिखने से पहले अपने तलाक के बारे में बहुत देर तक बात करना चाहते हों.'

टेलर स्विफ्ट का म्यूजिक करियर

टेलर ने पहले बताया था कि कैसे फेथ हिल और शैनिया ट्वेन से प्रेरित होकर वे नैशविले चली गई थीं. टेलर स्विफ्ट ने 2006 में अपने नाम से ही जारी पहले एल्बम के साथ अपने प्रोफेशनल म्यूजिक करियर की शुरुआत की.इसके बाद उन्होंने '1989', 'रेपुटेशन' और 'लवर' जैसे एल्बमों के जरिए मेनस्ट्रीम पॉप संगीत की ओर कदम रखा.

उनके अन्य एल्बमों में 'फोकलोर', 'एवरमोर', 'मिडनाइट्स' और 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट' शामिल हैं. स्विफ्ट ने 14 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं और उनके नाम 'एल्बम ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड सबसे ज्यादा चार बार जीतने का रिकॉर्ड है, जो उन्हें 'फियरलेस', '1989', 'फोकलोर' और 'मिडनाइट्स' के लिए मिला था.उनके अन्य लोकप्रिय गानों में 'लव स्टोरी', 'शेक इट ऑफ', 'ब्लैंक स्पेस', 'एंटी-हीरो' और 'क्रूअल समर' शामिल हैं. उनका 'एरास टूर' दिसंबर 2024 में कई देशों में 149 कॉन्सर्ट करने के बाद संपन्न हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉग की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
AAP के दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले झटका
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
इस नए गेंदबाज ने न्यूजीलैंड में खोली विराट की पोल, कांपने लगे 'किंग कोहली'
इस नए गेंदबाज ने न्यूजीलैंड में खोली विराट की पोल, कांपने लगे 'किंग कोहली'
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के खिलाफ फतवा जारी, मौलाना बोले- ये जायज नहीं
CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के खिलाफ फतवा जारी, मौलाना बोले- ये जायज नहीं
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget