एक्सप्लोरर

हरियाणवी सिंगर गुलजार की लोकप्रियता बनी दुश्मन, रंगदारी वसूलने के लिए घर पर चली थीं गोलियां

Gulzaar Chhaniwala: हरियाणा के स्टार सिंगर-एक्टर, जिनके गाने आते ही हो जाते हैं सुपरहिट. हरियाणवी संगीत को एक क्षेत्रीय शैली से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

हरियाणवी सिंगर गुलजार छानीवाला एक लोकप्रिय गायक हैं. 2019 में रिलीज हुआ उनका गाना 'जुग जुग जीवे' काफी हिट रहा. इसे यूट्यूब पर अब तक 67 करोड़ बार देखा जा चुका है. इस गाने की धूम ऐसी रही कि इस पर जमकर इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनीं.

27 वर्षीय सिंगर गुलजार की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं.

आशीष शर्मा से गुलजार छानीवाला बनने तक का सफर

गुलजार छानीवाला का असली नाम आशीष शर्मा है. उनका जन्म हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ था. गुलजार के इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर और यूट्यूब चैनल पर 8.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं.

गुलजार छानीवाला ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक संगीत निर्माता के रूप में की थी, जिसके बाद उन्हें गीतकार के रूप में भी पहचान मिली. उनकी लोकप्रियता उनके म्यूजिक वीडियो के जरिए बहुत बढ़ी, जिनमें अक्सर एक कहानी होती है. उनकी एक खास शैली है जो उन्हें अन्य हरियाणवी कलाकारों से अलग करती है.

2018 में गुलजार छानीवाला का पहला गाना "चार कड़े वाला" रिलीज हुआ था. इसी साल उनका एक और गाना "फाड़-फाड़" रिलीज हुआ, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया. इसके बाद उन्होंने कसूते, मेडल, मिडिल क्लास, ठंडी ठंडी, माफिया लव, यमराज, गॉडफादर, दौर और जीजा जैसे कई गाने रिलीज हुए, जिनके मिलियन में व्यूज हैं.

हरियाणवी संगीत को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

उनके गाने अपनी कहानियों और सामाजिक संदेश के लिए जाने जाते हैं, जो अक्सर युवाओं के जीवन, गांव की संस्कृति और सामाजिक मुद्दों को दर्शाते हैं. वह खुद अपने गाने लिखते हैं, कंपोज करते हैं और प्रोड्यूस करते हैं. उन्होंने हरियाणवी संगीत को एक क्षेत्रीय शैली से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

2022 में गुलजार छानीवाला की फिल्म ‘डीजे वाले बाबू’ भी काफी हिट हुई थी. इनके हाई एनर्जी वाले गानों से लोग तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं.

हाल ही में भिवानी में हुए टीचर मनीषा हत्याकांड के बाद गुलजार छानीवाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे.

2021 में गुलजार के भिवानी स्थित घर पर 3 बदमाशों ने फायरिंग की थी और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने बताया था कि एक्टर की लोकप्रियता को देखते हुए ही उन्होंने रंगदारी मांगी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिप्रसाद चौरसिया का अनोखा सफर, पिता बनाना चाहते थे पहलवान, लेकिन बने बांसुरी के जादूगर
हरिप्रसाद चौरसिया का अनोखा सफर, पिता बनाना चाहते थे पहलवान, लेकिन बने बांसुरी के जादूगर
जुबीन गर्ग मौत मामले में पांच और गवाहों के बयान दर्ज, आरोपी सिद्धार्थ शर्मा ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का खटखटाया दरवाजा
जुबीन गर्ग मौत मामले में पांच और गवाहों के बयान दर्ज, सिद्धार्थ शर्मा की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई होगी
पॉप स्टार काइली मिनोग ने रिलेशनशिप पर की बात, बोलीं- अकेले रहना उतना मुश्किल नहीं है, जितना अक्सर लोग समझते हैं
पॉप स्टार काइली मिनोग ने रिलेशनशिप पर की बात, बोलीं- अकेले रहना उतना मुश्किल नहीं है, जितना अक्सर लोग समझते हैं
महाकाल के दरबार में पहुंचीं तुलसी कुमार, परिवार के साथ किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन
महाकाल के दरबार में पहुंचीं तुलसी कुमार, परिवार के साथ किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget