एक्सप्लोरर

'परम सुंदरी' को 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसा बताने पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'दीपिका तमिलियन थीं, मैं केरल से हूं'

Jahnvi Kapoor-Sidharth Malhotra On Param Sundari: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'परम सुंदरी' को 'चेन्नई एक्सप्रेस' और '2 स्टेट्स' जैसा बताने को लेकर बात की है. उनके मुताबिक उनकी फिल्म अलग है.

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग इसकी तुलना 'चेन्नई एक्सप्रेस' और '2 स्टेट्स' से कर रहे हैं. अब जाह्नवी ने इन दावों पर चुप्पी तोड़ी और बताया है कि 'परम सुंदरी' चेन्नई एक्स्प्रेस और '2 स्टेट्स' से काफी अलग है. वहीं सिद्धार्थ का कहना है कि उनके लिए ये तुलना किसी तारीफ से कम नहीं है.

मिर्ची प्लस को दिए एक हालिया इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने 'परम सुंदरी' को 'चेन्नई एक्सप्रेस' और '2 स्टेट्स' जैसा बताने पर रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने कहा- 'ये एक हिट फिल्म है और ये एक प्रतिष्ठित फिल्म है. लेकिन दीपिका ने फिल्म में एक तमिलियन का किरदार निभाया है और अगर आप सोचें तो लोग जनरलाइज कर रहे हैं और दोनों फिल्मों की तुलना कर रहे हैं.'

'साउथ के सभी लोगों को एक साथ नहीं रखा जा सकता'
जाह्नवी कपूर आगे कहती हैं- 'मैं फिल्म में केरल से हूं और साउथ के सभी लोगों को एक साथ नहीं रखा जा सकता. ये पूरी तरह से एक अलग परिवेश है और ऐसा नहीं है कि ये कोई दोहराव वाली बात है. 2 स्टेट्स भी ऐसी ही थी, लेकिन ये 'चेन्नई एक्सप्रेस' से पहले आई थी और इस तरह की फिल्में हर साल रिलीज नहीं होतीं. खैर लोग हमारा मुकाबला किसी ऐसी चीज से नहीं कर रहे हैं जिसे भुला दिया जाना चाहिए. 'चेन्नई एक्सप्रेस' एक प्रतिष्ठित फिल्म थी, जिसमें प्रतिष्ठित किरदार और कलाकार थे.'

परम सुंदरी' को 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसा बताने पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'दीपिका तमिलियन थीं, मैं केरल से हूं
परम सुंदरी' को 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसा बताने पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'दीपिका तमिलियन थीं, मैं केरल से हूं

'मुझे नहीं लगता कि दोनों फिल्में एक जैसी हैं'
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा- 'हमें इस तुलना से कोई दिक्कत नहीं है, मुझे लगता है कि ये एक तारीफ ही है. मुझे वो फिल्म बहुत पसंद है और मैं रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैन हूं. लोग कुछ चीजों को उनसे जुड़ी पुरानी यादों के कारण याद रखते हैं, हालांकि मुझे नहीं लगता कि दोनों फिल्में एक जैसी हैं. शाहरुख सर ने दिल्ली के किसी शख्स का किरदार नहीं निभाया था और वो केरल में नहीं थे. जाह्नवी फिल्म में आधी मलयालम और आधी तमिलियन का किरदार निभा रही हैं, लेकिन इससे तुलना होना बिल्कुल एक तारीफ की तरह है.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनन्या पांडे ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
अनन्या ने एक्ट्रेस बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई, अब हैं इतने करोड़ की मालकिन
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी
Box Office: थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3', जानें- कलेक्शन
थर्सडे को 'जेलर 2' की घटी कमाई, 'उड़ता तीर' भी लड़खड़ाई, थक गई 'दृश्यम 3'
रिलीज से पहले धूम मचा रही 'रामायण', 3 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
रिलीज से पहले ही धूम मचा रही 'रामायण', ए़डवांस बुकिंग का कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget