एक्सप्लोरर

Yodha Box Office Collection Day 12: ‘योद्धा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 12वें दिन लाखों में सिमटी कमाई

Yodha Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ का अब बॉक्स ऑफिस पर टिकना काफी मुश्किल लग रहा है. ये फिल्म रिलीज के 12 दिनों बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है.

Yodha Box Office Collection Day 12:  सिद्धार्थ मल्होत्रा की देशभक्ति से लबरेज फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म को दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और इसी के साथ ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है. वहीं फिल्म को अजय देवगन की ‘शैतान’ से भी कड़ा मुकाबला करना पड़ा है ऐसे में ‘योद्धा’ उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है. चलिए यहां जानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म  रिलीज के 12वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘योद्धा’ ने रिलीज के 12वें दिन कितनी की कमाई?
‘योद्धा’ सिनेमाघरों में 15 मार्च को रिलीज हुई थी. प्लेन हाईजैक पर बेस्ड इस फिल्म में खूब एक्शन और ड्रामा है. हालांकि ये फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई और ‘योद्धा’ की बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्मेंस काफी निराशाजनक रही. ‘योद्धा’ ने 4.1 करोड़ से ओपनिंग की थी और इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में 25.25 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी संघर्ष कर रही है. कमाई की बात करें तो दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 90 लाख कमाए. वहीं दूसरे शनिवार ‘योद्धा’ का कलेक्शन 1.5 करोड़ तो सेकंड संडे की कमाई 1.6 करोड़ रुपये रही. दूसरे सोमवार को भी ‘योद्धा’ ने 1.6 करोड़ का ही कारोबार किया. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘योद्धा’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 80 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘योद्धा’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 31.65 करोड़ रुपए हो गई है.

12 दिन बाद भी 50 करोड़ नहीं कमा पाई योद्धा
‘योद्धा’ की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही है. ये फिल्म रिलीज के बाद से एक दिन भी डबल डिजीट में कमाई नहीं कर पाई है. यहां तक कि अब तो मुट्ठीभर कमाई करने में भी ‘योद्धा’ के पसीने छूट रहे हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके लिए 50 करोड़ का आंकड़ा छूना बेहद मुश्किल लग रहा है.

योद्धा स्टार कास्ट
‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पाटनी, राशि खन्ना और रोनित रॉय ने अहम रोल प्ले किया है. पुष्कर ओझा और सागर अम्ब्रे द्वारा संयुक्त रूप से निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक प्लेन हाईजैक पर बेस्ड है. फिल्म मे स्पेशल टास्क फोर्स अधिकारी अरुण कात्याल (सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​द्वारा स्टारर) आतंकवादियों से देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ते हैं हालांकि, बाद में उन्हें "देशद्रोही" करार दिए जाने के बाद सेवा से निलंबित कर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कंगना रनौत सहित इस साल चुवानी संग्राम में उतरेंगे ये सितारे, भोजपुरी स्टार्स भी दिखाएंगे अपना जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
'मां ने अकेले ही पाला-पोसा', टीवी एक्ट्रेस ने बताया कैसे कटा बचपन, बोलीं- पापा साथ नहीं रहते थे
'मां ने अकेले ही पाला-पोसा', टीवी एक्ट्रेस ने बताया कैसे कटा बचपन, बोलीं- पापा साथ नहीं रहते थे
April Hindi 2026 Release: अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल, रिलीज होंगी ये फिल्में
अप्रैल के महीने में होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक मचाएंगे धमाल
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ
लखनऊ कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, बोलीं- मुझे माफ करना, पहले ऐसा कभी नहीं हुआ

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget