एक्सप्लोरर

Box Office : वर्ल्डवाइड ‘जॉली LLB-2’ की कमाई 180 करोड़ के पार

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ की शानदार कमाई का सिलसिला जारी है.  इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है. फिल्म ने अबतक 108.21 करोड़ की कमाई कर ली है.

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस फिल्म के कमाई की जानकारी दी है. तरण ने बताया है कि  ‘जॉली एलएलबी-2’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 13.20 करोड़, दूसरे दिन 17.31 करोड़, तीसरे दिन 19.95 करोड़, चौथे दिन 7.26 करोड़, पांचवे दिन 9.07 करोड़, छठें दिन 5.89 करोड़, सातवें दिन 5.03 करोड़, आठवें दिन 4.14 करोड़, नौवें दिन 6.35 करोड़  दसवें दिन 7.24 करोड़, ग्यारहवें दिन 2.48, बारहवें दिन 2.45, तेरहवें दिन 2.07, चौदहवें दिन 2.01 करोड़, पंद्रहवें दिन 1.75 करोड़ और सोलहवें दिन 2.01 रुपये की कमाई की है. बता दें कि फिल्म ने 16 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 108.21 करोड़ की कमाई कर ली है.

इस तरह पिछले 13 महीनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की ये लगातार चौथी फिल्म बन गई है. इसके साथ ही ये  रिकॉर्ड भी अक्षय कुमार ने अपने नाम कर लिया है. 

इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ (128.1 करोड़ ), ‘हाउसफुल 3’ (109.14 करोड़) और ‘रूस्तम’ (127.49 करोड़)इस क्लब में शामिल हो चुके हैं.

अगर बात की जाए ‘जॉली एलएलबी-2’ के वर्ल्डवाइड कमाई की तो फिल्म ने अबतक 182.49 की कमाई कर ली है. वेबसाइट koimoi ने फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की जानकारी दी है.

आपको यह भी बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने दो दिनों में ही ‘जॉली एलएलबी’ की कमाई की बराबरी कर ली थी.  ‘जॉली एलएलबी’ ने लाइफटाइम 32 करोड़ की कमाई की थी वहीं इस फिल्म ने दो दिनों में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की फिल्में…

100

JoLLy-LLB-2-34

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित है. यह साल 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है. इसमें अक्षय कानपुर के वकील जगदीशवर मिश्रा उर्फ जॉली की भूमिका में हैं. ‘जॉली एलएलबी’ में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं.

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म की कहानी पहले वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ से ज्यादा अलग नहीं है. प्लॉट वैसा ही है बस शहर और किरदार बदल गए हैं. जज सौरव शुक्ला ही हैं. वकील बोमन ईरानी की जगह इसमें अन्नू कपूर हैं. अक्षय कुमार ने मेहनत खूब की है लेकिन जॉली का का जिक्र होते ही कहीं ना कहीं अरशद वारसी दिमाग में आ जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, हमला करने वाले आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंची पुलिस
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है
पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget