एक्सप्लोरर

क्या करण जौहर के साथ फिर से काम करना चाहेंगी? जानें, इस सवाल पर काजोल का जवाब...

करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और अजय की फिल्म ‘शिवाय’ पिछले साल दीपावली के दिन ही रिलीज हुई थी, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया था.

मुंबई : बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा काजोल और मशहूर फिल्मकार करण जौहर की दोस्ती किसी जमाने में काफी मशहूर थी. दोनों ने साथ काम कर ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी सुपरिहट फिल्में भी दीं. लेकिन अब करण के बारे में बात करने से भी काजोल परहेज करती हैं.

काजोल ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि करण के साथ काम करने की गुंजाइश नहीं के बराबर है. अपनी आत्मकथा में करण ने कहा था कि काजोल के साथ करीब 25 साल की उनकी दोस्ती ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘शिवाय’ फिल्मों की रिलीज से पहले ही टूट गई थी. गौरतलब है कि करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और अजय की फिल्म ‘शिवाय’ पिछले साल दीपावली के दिन ही रिलीज हुई थी, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया था. करण ने लिखा कि अजय ने फिल्मों की रिलीज से पहले उनके बारे में ‘भद्दी’ बातें कही थीं, और तभी उन्होंने तय कर लिया था कि ‘चाहे कुछ भी जाए, अब वह (काजोल) मेरी जिंदगी से बाहर है.’’ काजोल ने एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि आप अपने साथ काम करने वालों के साथ सहज नहीं हैं, यदि आप उनसे बात नहीं कर सकते....मेरा मानना है कि संवाद लोगों के साथ काम करने का एक अहम पहलू है. यदि आप उनसे बात नहीं करेंगे तो आप उनके साथ काम नहीं कर सकते. यह पूछे जाने पर कि क्या वह करण के साथ काम करना चाहेंगी, इस पर काजोल ने कहा, ‘‘मैं इसे इस तरह बताती हूं, मैं इस बाबत किसी सवाल का जवाब नहीं दे रही. यदि मेरा कोई दोस्त मुझे किसी फिल्म की पेशकश करे तो निश्चित तौर पर मैं उसे करूंगी.’’ सौंदर्या रजनीकांत के निर्देशन तले बनने वाली फिल्म ‘वीआईपी 2’ में 42 साल की काजोल अभिनेता धनुष के साथ नजर आने वाली हैं. यह उनकी दूसरी तमिल फिल्म होगी. यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
'डॉग के बर्तन में पानी पीओ', सौरभ जोशी ने पत्नी को दिया डेयर, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 2 बजे तक 21 करोड़ के हुई पार
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
'घूसखोर पंडित' का बदला गया टाइटल, ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
अमेरिकी नागरिक हैं इमरान खान, जानिए भारत में विरोध प्रदर्शन करने पर विदेशी नागरिकों के खिलाफ क्या हैं कानूनी नियम?
इमरान खान विवाद: क्या विदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट कर सकते हैं? क्या कहता है कानून

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget