एक्सप्लोरर

‘गली बॉय’ देखकर हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने की रणवीर सिंह की तारीफ

फिल्म में रणवीर सिंह को आने वाले समय का रैपर दिखाया गया है जो अपनी जिंदगी पर गीत बनाकर मुंबई की सड़कों पर गा कर अपने सपने पूरे करने निकला है.

मुंबई: हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ ने रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में उनके प्रदर्शन की तारीफ की है. जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म बीते गुरुवार को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हुई है. फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं. इस फिल्म को आलोचकों एवं प्रशंसकों दोनों से तारीफ मिल रही है.

फिल्म में रणवीर सिंह को आने वाले समय का रैपर दिखाया गया है जो अपनी जिंदगी पर गीत बनाकर मुंबई की सड़कों पर गा कर अपने सपने पूरे करने निकला है. विल स्मिथ ने इंस्टाग्राम के अपने आधिकारिक पेज पर रणवीर को फिल्म के लिए बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी की एक वीडियो में कहा, “यो रणवीर. बधाई हो. आपने जो किया वह मुझे बहुत पसंद आया. गली ब्वॉय.”

विल स्मिथ ने कहा, “मैंने ओल्ड स्कूल हिप हॉप देखा है, पूरे विश्व का हिप हॉप देखा है. मुझे यह पसंद आ रहा है. ढेर सारी शुभकामनाएं.” इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. रितेश सिद्धवानी एवं फरहान अख्तर इसके निर्माता हैं.

पहली बार साथ नज़र आए हैं आलिया और रणवीर ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गली बॉय’ की कहानी धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित है. ट्रेलर, संगीत और बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग से मिली शुरुआती समीक्षाओं के बाद फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था. इस फिल्म में रणवीर और आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार बड़े परदे पर नज़र आ रही है. रणवीर फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका में हैं. फिल्म में सिद्धान्त चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म की निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के सहयोग से हुआ है.

दूसरे दिन कमाई में आई है गिरावट फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक गली बॉय ने दूसरे दिन 13.10 करोड़ रुपए की कमाई की है. दो दिनों में अब फिल्म की कुल कमाई 32.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन कमज़ोर कलेक्शन किया है. अब उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में इज़ाफा हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
'करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने रिजेक्ट की थी शाहरुख खान की फिल्म, अब जताया अफसोस
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget