एक्सप्लोरर

जब Pamela Chopra को Shah Rukh Khan ने बताया था अपनी 'सरोगेट मदर', बेहद खास था दोनों का रिश्ता

यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने आज 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. पाम चोपड़ा, शाहरुख खान के काफी करीब थीं. शाहरुख खान भी पामेला को मां समान मानते थे.

Shah Rukh Khan Pam Chopra Relation: बॉलीवुड के रोमांस किंग यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने आज 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. पाम चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारों से करीबी का रिश्ता रखती थीं. खासतौर पर शाहरुख खान की बात करें तो वो उनके काफी करीब थीं. शाहरुख खान भी पामेला को बेहद करीब मानते थे.

शाहरुख खान दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के साथ भी एक गहरा रिश्ता शेयर करते थे, दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में भी दी हैं यहां तक की यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म जब तक है जान भी शाहरुख खान के साथ थी. एक बार शाहरुख खान ने पामेला के साथ अपने रिश्ते को बयां करते हुए उन्हें अपनी 'सरोगेट मां' बताया था. बता दें कि शाहरुख ने अपने माता-पिता दोनों को कम उम्र में खो दिया था, और एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि जब वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आए तो उनके पास कोई नहीं था.

2017 में राष्ट्रीय यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड लेते समय शाहरुख ने कहा कि उन्हें पूरी फिल्म बिरादरी, विशेष रूप से वाईआरएफ परिवार द्वारा 'गोद लिया' गया था. उन्होंने कहा, “पाम आंटी मेरे लिए एक सरोगेट मां की तरह हैं… मैं उनके साथ बड़ा हुआ हूं. यश जी के साथ काम करने वाला हर कोई जानता है कि वह उनके बच्चे की तरह हैं. मुझे उनके साथ उनकी आखिरी फिल्म सहित अधिकतम फिल्मों में काम करने का सौभाग्य मिला था.'' बता दें कि शाहरुख ने YRF की फिल्मों जैसे डर, दिल तो पागल है, वीर-ज़ारा और जब तक है जान में काम किया है. YRF के साथ शाहरुख का रिश्ता उनकी लेटेस्ट रिलीज और रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर 'पठान' के साथ भी जारी रहा.     

पामेला भी करती थीं शाहरुख से प्यार

रेडिफ के साथ एक इंटरव्यू में पामेला ने कहा, “शाहरुख और मेरे बीच भी बहुत अच्छे संबंध हैं. जब वह आपके साथ होता है, तो वह पूरी तरह से आपका होता है, एक बार जब वह कमरा छोड़ देता है, तो वह आपको नहीं जानता (हंसते हुए). दरअसल, वह बहुत स्वीट हैं. जब भी मैं उसे आने के लिए कहती हूं, वह वहां होता है.''

74 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

पाम चोपड़ा का गुरुवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया, YRF ने घोषणा की. स्टूडियो ने एक बयान में कहा, "भारी मन से, चोपड़ा परिवार सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार मुंबई में सुबह 11 बजे हुआ. हम आपकी प्रार्थनाओं के लिए आभारी हैं और परिवार दुख के इस गहरे क्षण में प्राइवेसी का अनुरोध करना चाहता है.

यह भी पढ़ें- यश चोपड़ा की पत्नी पामेला को याद कर इमोशनल हुए बॉलीवुड के ये सितारे, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड, जानें- प्रीडिक्शन
ओपनिंग डे पर शतक जड़ सकती है जना नायकन? धवस्त होंगे 'जेलर' से 'पठान' के रिकॉर्ड
'इन बच्चों के सवाल पूछने और वोट देने का वक्त आ गया है', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
'ये बच्चे अब सवाल पूछेंगे और वोट देंगे', CJP प्रोटेस्ट के सपोर्ट में उतरे अनुराग कश्यप, सरकार पर साधा निशाना
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'अमिताभ बच्चन से बड़ा कोई नहीं था, लेकिन...' जावेद जाफरी ने बिग बी पर दिया होश उड़ाने वाला बयान
'अमिताभ बच्चन से बड़ा कोई नहीं था, लेकिन...' जावेद जाफरी ने दिया होश उड़ाने वाला बयान

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget