एक्सप्लोरर

जब दिलीप कुमार और बिग बी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म से पीछे हट गये थे शाहरुख!

निर्देशक सुभाष घई ने बताया कि उन्होंने फिल्म का शीर्षक भी सोच लिया था. यह फिल्म ‘मदर लैंड’ नाम से बनने वाली थी.

मुंबई: निर्देशक सुभाष घई ने युद्ध की पृष्ठभूमि वाली अपनी एक महत्वाकांक्षी फिल्म के लिये बॉलीवुड के तीन दिग्गज सुपरस्टार दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को लेने की योजना बनायी थी, लेकिन उन्हें अपना यह ख्याल छोड़ना पड़ा. निर्देशक ने बताया कि उन्होंने फिल्म का शीर्षक भी सोच लिया था. यह फिल्म ‘मदर लैंड’ नाम से बनने वाली थी.

पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2003 में मैं ‘मदर लैंड’ नाम से युद्ध आधारित फिल्म बनाना चाहता था, जिसके लिये मैंने दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को चुना था. फिल्म की पटकथा तैयार थी यहां तक कि गाने भी रिकॉर्ड हो गये थे लेकिन आखिरी वक्त में शाहरुख इससे पीछे हट गये.’’ फिल्मकार इससे पहले वर्ष 1997 में आयी ‘परदेस’ में शाहरुख के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि शाहरुख तब किसी नायक प्रधान फिल्म में काम करना चाहते थे और इसलिए उनकी इस महत्वकांक्षी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकी.

उन्होंने कहा, ‘‘उनका मानना था कि फिल्म में काफी सारे किरदार हैं. तब वह कोई नायक प्रधान फिल्म करना चाहते थे, लेकिन मेरी फिल्म ऐसी नहीं थी. यह दिलीप साहब, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान की कहानी थी. फिल्म के लिये मेरे पसंदीदा कलाकारों की सूची में ऐश्वर्या राय, प्रीति जिंटा और महिमा चौधरी का भी नाम था. लेकिन यही इसकी नियती थी.’’ घई ने कहा कि ‘मदर लैंड’ का काम शुरू नहीं हो पाया लेकिन एक और ऐसी फिल्म थी ‘शिखर’ जिसे वह शाहरुख के साथ बनाना चाहते थे और इस फिल्म पर भी काम आगे नहीं बढ़ सका जिसके बाद ‘परदेस’ की शुरुआत हुई थी.

उन्होंने कहा कि ‘परदेस’ से पहले मैंने ‘शिखर’ की योजना बनायी थी जिसमें मैं जैकी श्रॉफ और शाहरुख को लेने वाला था. यह फिल्म भी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित थी और इसमें हम किसी नयी लड़की को लेने वाले थे. हमने मुहुर्त भी पूरा कर लिया था और ए आर रहमान को साइन करने के बाद हम एक गीत भी रिकॉर्ड कर चुके थे. फिल्म ‘ताल’ के गीत ‘इश्क बिना क्या जीना यारो’ को फिल्म ‘शिखर’ से ही लिया गया था.

‘शिखर’ एक बहुत बडे़ बजट की युद्ध आधारित फिल्म थी. मेरी टीम ने सोचा कि हमें कोई कम बजट की फिल्म बनानी चाहिए. मैंने भी सोचा चलो कोई छोटी फिल्म बनाते हैं और इस तरह ‘परदेस’ बनी, जिसकी शूटिंग सिर्फ एक साल के अंदर पूरी हो गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget