एक्सप्लोरर

ज्योतिषी की बातों पर गहरा यकीन रखते थे Rajesh Khann, फिर इस घटना से टूट गया था विश्वास

Rajesh Khanna Trivia: आनंद, हाथी मेरे साथी और दो रास्ते जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले सुपरस्टार राजेश खन्ना कभी ज्योतिष शास्त्र पर दिल से विश्वास किया करते थे.

Rajesh Khanna And Astrology: दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना लगातार 17 सुपरहिट (Super Hit) फिल्में देकर बॉलीवुड (Bollywood) के पहले सुपरस्टार बने थे. उनके फैंस को शायद ही ये बात पता हो कि अभिनेता बनने से पहले बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ज्योतिष शास्त्र (Astrology) पर आंख बंद करके भरोसा किया करते थे. इसके बाद राजेश खन्ना की जिंदगी में एक ऐसा वाकया पेश आया जिसने पूरी तरह से उनका नजरिया ही बदलकर रख दिया था. आईए जानते हैं वो कौन सा वाकया था जिसके बाद राजेश खन्ना की राय बदल गई थी.

गीता बाली की भविष्यवाणीं

दरअसल ये बात उस वक्त की है जब राजेश खन्ना अभिनेता नहीं बने थे और वो अपने कॉलेज के दिनों में मुंबई के भूलाभाई देसाई मेमोरियल इंस्टीट्यूट में अपने नाटक की प्रैक्टिस किया करते थे. इसी कार्यालय में फिल्म एक्ट्रेस गीता बाली का भी ऑफिस हुआ करता था. वो राजेश खन्ना को नाटक की प्रैक्टिस करते देखा करती थीं. एक दिन गीता बाली ने राजेश खन्ना को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया. तब गीता ने काका से कहा था कि एक दिन वो सिनेमा पर राज करेंगे. इस बात का खुलासा खुद राजेश खन्ना अन्नू कपूर के शो सुहाना सफर में कर चुके हैं.

राजेश खन्ना और ज्योतिष शास्त्र

गीता बाली के अचानक दिए ऑफर से काका की कुछ समझ में नहीं आया. उनके मन में एक साथ कई शंकाओ ने जन्म ले लिया. इसके बाद वो सीधे अपने ज्योतिष के पास पहुंच गए. दरअसल उन दिनों राजेश खन्ना की ज्योतिष शास्त्र में अटूट आस्था हुआ करती थी. उनके ज्योतिष ने उन्हें लोहे और स्टील का कारोबार करने की सलाह दी. इसके साथ उन्होंने राजेश खन्ना से कहा कि उनका फिल्मों में भविष्य नहीं है.

फिल्मों में कदम

कई दिनों की गहन विचार के बाद राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने गीता बाली (Geeta Bali) का ऑफर स्वीकार कर लिया. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक लगातार 17 सुपरहिट फिल्में देकर हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के पहले सुपरस्टार बन गए. इसके बाद से राजेश खन्ना का हमेशा के लिए ज्योतिष शास्त्र से मोह भंग हो गया.

KBC 14: शो में पहुंचीं स्किन स्पेशलिस्ट को देख अमिताभ बच्चन ने पूछा- मेरी त्वचा ठीक है? मिला ऐसा जवाब

Badshah On Rap: बादशाह ने कहा- मेरा मुकाबला बैकबेंचर से है जो रैप में अपने विचार लिख रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget