एक्सप्लोरर
Video: सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ के ट्रेलर का इंतजार हुआ खत्म
सनी लियोनी और अरबाज खान स्टारर फिल्म 'तेरा इंतजार' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म 24 नवंबर को रिलीज़ होगी.

नई दिल्ली: अभिनेत्री सनी लियोनी की फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में सनी के साथ अभिनेता अरबाज खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

ट्रेलर में अरबाज खान, सनी लियानी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. राजीव वालिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी और अरबाज के अलावा गौहर खान और अभिनेता आर्य बब्बर भी मौजूद हैं. इस फिल्म को प्रोड्यूस अमन मेहता और बिजल मेहता कर रहे हैं.
यहां देखें ट्रेलर..
बता दें कि फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
और पढ़ें























