एक्सप्लोरर

'ऐ दिल है मुश्किल' का अनुभव बुरा रहा : करन जौहर

मुंबई: फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को लेने की वजह से महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के निशाने पर आए करन जौहर का कहना है कि वह माफी मांगने वाले वीडियो को लेकर बुरा महसूस करते हैं. इस वीडियो में उन्होंने भविष्य में किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम नहीं करने की बात कही थी. गौरतलब है कि उड़ी में सैन्य शिविर पर हमले में भारत ने पाकिस्तान का हाथ होने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया. ऐसे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने करन की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को रिलीज नहीं होने देने की धमकी दी थी, हालांकि करण द्वारा माफी मांगने का वीडियो जारी किए जाने के बाद मनसे ने अपना विरोध वापस ले लिया. एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में करन ने कहा, "ऐ दिल है मुश्किल' के समय मैं विचारधारा और परिस्थिति के बीच फंस गया था. इस बारे में मेरे अपने विचार और धारणाएं थीं, लेकिन स्टूडियो, कलाकारों और फिल्म की टीम के प्रति मैं जवाबदेह हूं, इसलिए मुझे बयान देना पड़ा, जिसके बारे में मैं बुरा महसूस करता हूं." करन (44) ने बताया कि उन्हें कैमरे के सामने बैठकर अपनी राष्ट्रीयता और देशभक्ति के बारे में बोलना तकलीफदेह लगा. उन्होंने कहा कि वह पिछले दो दशकों से फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं और जब उन्हें माफी का वीडियो बनाने की सलाह दी गई तो उन्हें पीड़ा महसूस हुई. फिल्मकार ने बताया कि वह फूट-फूट कर रोना चाहते थे. उन्हें उस समय ऐसा महसूस हुआ, जैसे किसी ने उनके सिर पर बंदूक तान रखी हो. फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान राजस्थान में फिल्मकार संजय लीला भंसाली पर हुए हमले की भी करन ने आलोचना की. उन्होंने इसे हास्यास्पद बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक साल तक बिस्तर से नहीं उठी...', झूठे आरोपों के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं राधे मां, सालों बाद छलका दर्द
'एक साल तक बिस्तर से नहीं उठी...', झूठे आरोपों के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं राधे मां, सालों बाद छलका दर्द
The Scam – Leaked Teaser: दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच 'द- स्कैम लीक्ड' का टीजर रिलीज, पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है शो
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
CJP Protest: 'शर्म की बात है...' सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है
सरकार पर जमकर भड़कीं स्वरा भास्कर, कहा- युवाओं के ख़िलाफ़ जंग छेड़ दी है

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget