एक्सप्लोरर

क्या सुशांत सिंह राजपूत की हुई थी हत्या? परिवार ने एक बार फिर जताया संदेह

सुशांत के परिवार और उनके वकील विकास सिंह ने एक बार फिर से सुशांत की हत्या का संदेह जारी किया है.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय लगातार मामले से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ कर रही है. इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने कल सुशांत के पिता केके सिंह से भी पूछताछ की. केके सिंह ने अपना बयान प्रवर्तन निदेशालय के सामने दर्ज करवाया लेकिन लगातार मामले से जुड़े हुए जो तथ्य सामने आ रहे हैं उससे परिवार सुशांत की मौत को लेकर हत्या की आशंका जता रहा है. परिवार के वकील विकास सिंह का कहना है कि फिलहाल जो तथ्य सामने आए हैं वह इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि मुमकिन है कि सुशांत की हत्या की गई हो. इसी वजह से जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच की जरूरत है और सीबीआई को इस मामले की जांच सौंपी जानी चाहिए.

सुशांत के पिता ने ईडी को दिया अपना बयान

सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह ने जानकारी दी की जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत के पिता से बयान लिया है जिसमें उन्होंने सुशांत के पैसे और खातों से संबंधित जो जानकारी थी वह जांच एजेंसी के सामने रखी है. विकास सिंह ने कहा क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहा है तो ऐसे में केस सिर्फ यहीं खत्म नहीं हो जाता कि सुशांत के खाते से या सुशांत के पास से रिया के पास कितने पैसे गए हैं. बल्कि अब रिया के खाते में पिछले 2-3 सालों के दौरान जितने भी पैसे आए हैं उस सब का हिसाब रिया को देना होगा. जांच एजेंसी यह देखेगी कि कहीं ऐसा तो नहीं कि पैसा सुशांत के पास से रिया के पास ना पहुंचकर बल्कि किसी और कंपनी या शख्स के माध्यम से रिया तक पहुंचा हो.

जांच में हो रही देरी से गवाहों और सबूतों को हो सकता है खतरा- विकास सिंह

इस बीच सुप्रीम कोर्ट के फैसले में हो रही देरी पर वकील विकास सिंह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले में हो रही देरी से केस से जुड़े हुए गवाहों और सबूतों को खतरा हो सकता है क्योंकि मीडिया लगातार तथ्यों को सामने रख रही है. ऐसे में जिन गवाहों और सबूतों की बात हो रही है उनके साथ छेड़छाड़ भी हो सकती है और उनको खतरा भी हो सकता है. लिहाजा हम उम्मीद कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जल्द से जल्द आये.

परिवार और वकील ने जताया सुशांत की हत्या का संदेह

इस सबके बीच सुशांत के परिवार और उनके वकील विकास सिंह ने एक बार फिर से सुशांत की हत्या का संदेह जारी किया है. विकास सिंह ने कहा कि फिलहाल लगातार जो नए तथ्य सामने आ रहे हैं उससे तो यही लग रहा है कि सुशांत ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है. फिर चाहे वह मुंबई पुलिस का पंचनामा हो या फिर सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का संदेहास्पद रोल यह सभी चीजें यही इशारा कर रही हैं कि सुशांत का मर्डर हुआ है.

यह भी पढ़ें-

Facebook से पूछताछ करना चाहते हैं शशि थरूर, BJP ने कहा- राहुल गांधी का एजेंडा चला रहे हैं

Weather Updates: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश के बाद मिलेगी गर्मी से राहत, जानें बाकी राज्यों का हाल

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, थमने को नहीं तैयार 'दृश्यम 3', जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
मंगलवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' का धमाल, 'दृश्यम 3' का भी दिखा दम
लॉस एंजिल्स में 'रामायण' का हुआ वर्ल्ड प्रीमियर, रणबीर कपूर-साई पल्लवी समेत रेड कार्पेट पर स्टारकास्ट ने बिखेरा जलवा
लॉस एंजिल्स में 'रामायण' का वर्ल्ड प्रीमियर, रणबीर-साई पल्लवी ने लूटी महफिल
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget