एक्सप्लोरर

वैजयंतीमाला का सरेआम नरगिस ने बनाया था मजाक तो आंखों से छलक पड़े थे आंसू, जानें किस्सा

Vyjayanthimala Birth Anniversary: वैजयंतीमाला 50-60 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक थीं. उन्होंन एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी अहम योगदान दिया. आज हम आपको उनकी लाइफ का एक किस्सा बता रहे हैं.

भारतीय सिनेमा की चमकती हुई कई कहानियों के बीच कुछ ऐसे किस्से भी होते हैं जो पर्दे के पीछे छुपे संघर्ष, जादुई कहानी और सच्चाई को उजागर करते हैं. वैजयंतीमाला, जो 50-60 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक थीं, सिर्फ अपनी अदाकारी और नृत्य कला के लिए ही नहीं बल्कि अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं.

वैजयंतीमाला ने जिस समय फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, उस वक्त सुरैया, नरगिस और राज कपूर जैसे टॉप स्टार्स का बोलबाला हुआ करता था. ऐसे में अपनी पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था. एक्ट्रेस ने अपनी आत्मकथा 'बॉन्डिंग: एक मेमोयर' में नरगिस से अपनी एक मुलाकात का जिक्र किया, जो दिल्ली के एक इवेंट में हुई थी. 

वैजयंतीमाला का सरेआम नरगिस ने बनाया था मजाक तो आंखों से छलक पड़े थे आंसू, जानें किस्सा

जब पहली बार राज-नरगिस से मिली थीं वैजयंतीमाला 
अपनी आत्मकथा में वैजयंतीमाला बाली ने लिखा- 'राज कपूर, नरगिस, सुरैया और अन्य कई कलाकार इस इवेंट में मौजूद थे. पहली बार मैं फिल्म बिरादरी का हिस्सा बनी थी और उनके साथ बातचीत की. हे भगवान! इतने महान सितारों के बीच देखा जाना अविश्वसनीय था. इस दौरान मेरा सामना कुछ कड़वे सच से भी हुआ. लोगों से बातचीत के बाद हमें ग्रुप फोटोग्राफ के लिए पोज देना था. बहुत सारे लोग दौड़ते हुए आए और मुझसे ऑटोग्राफ मांगने लगे.'

उन्होंने आगे लिखा- 'मैंने नरगिस को राज कपूर से ये कहते हुए सुना कि वो मेरे पास जाएं और मुझे ऑटोग्राफ न देने के लिए कहें. उन्होंने उनकी बात मानी और सीधा मेरे पास उनका मैसेज लेकर आ गए. मैंने सिर्फ सिर हिला दिया, लेकिन मैं इस रवैये से काफी हैरान थी. ये राज और नरगिस के साथ मेरी पहली मुलाकात थी.'

वैजयंतीमाला का सरेआम नरगिस ने बनाया था मजाक तो आंखों से छलक पड़े थे आंसू, जानें किस्सा

नरगिस ने सरेआम 'खंभा' कहकर उड़ाया था मजाक
ये किस्सा अन्नू कपूर ने अपने एक शो में भी सुनाया था. उन्होंने बताया कि वैजयंती माला काफी लंबी थीं. जब इवेंट में ग्रुप फोटो के लिए सभी खड़े थे, तभी नरगिस ने वैजयंती माला को देखकर कहा- 'वैजयंती बहुत लंबी है, एकदम खंभे, पेड़ की तरह है.' ये सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए और उस ग्रुप फोटोग्राफ में वो अपने घुटने मोड़कर खड़ी हो गईं. वो घर गईं तो काफी उदास थीं. तब उनकी मां ने उन्हें समझाया कि तुम किसी की बात पर ध्यान न दो, अपना काम ईमानदारी से करती जाओ. तुम्हारा काम ही उन लोगों को तुम्हारा जवाब होगा.'

वैजयंतीमाला का सरेआम नरगिस ने बनाया था मजाक तो आंखों से छलक पड़े थे आंसू, जानें किस्सा

वैजयंतीमाला ने ठुकरा दिया था फिल्मफेयर अवॉर्ड
13 अगस्त 1936 को मद्रास (अब चेन्नई) में जन्मी वैजयंतीमाला ने 'नागिन', 'देवदास', 'मधुमती', 'संगम', और 'साधना' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया और दर्शकों के बीच अपनी खास जगह बनाई. 'देवदास' में उन्होंने चंद्रमुखी का किरदार निभाया, जिसे करने से नरगिस, बीना रॉय, और मीना कुमारी तक ने मना कर दिया था. इस किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें लगा कि ये अवॉर्ड सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नहीं बल्कि लीड एक्ट्रेस के लिए होना चाहिए.

वैजयंतीमाला का सरेआम नरगिस ने बनाया था मजाक तो आंखों से छलक पड़े थे आंसू, जानें किस्सा

राजनीति में खूब एक्टिव रहीं वैजयंतीमाला 
वैजयंतीमाला के फिल्मी करियर में उन्हें पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड और 1968 में भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया. वैजयंतीमाला ने फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि कोरियोग्राफर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपना योगदान दिया. 1982 में उन्होंने तमिल फिल्म 'कथोदुथन नान पेसुवेन' का को-प्रोड्यूस किया. इसके अलावा उन्होंने 1984 में राजनीति में भी कदम रखा और सांसद बनीं. बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा और तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय रहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलीप कुमार-राज कपूर को छोड़ अपना इलाज कर रहे डॉक्टर से की थी वैजयंती माला ने शादी, ठुकरा दिया था ये बड़ा अवॉर्ड
अपना इलाज कर रहे डॉक्टर से की थी वैजयंती माला ने शादी, ठुकरा दिया था ये बड़ा अवॉर्ड
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार सुबह 7 तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार सुबह 7 तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget