एक्सप्लोरर

#CAAProtest: फरहान अख्तर, अनुराग कश्यप और स्वरा भास्कर पर बरसे विवेक अग्निहोत्री

फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने इन विरोध प्रदर्शनों की निंदा की है और साथ ही उन हस्तियों के खिलाफ भी जंग छेड़ी है.

नागरिकता संशोधन बिल 2019 को लेकर विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों के समर्थन में बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज आए. हालांकि फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने इन विरोध प्रदर्शनों की निंदा की है और साथ ही उन हस्तियों के खिलाफ भी जंग छेड़ी है, जिन्होंने इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है. फिल्मकार अनुराग कश्यप और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ सोशल मीडिया पर वाकयुद्ध के बाद अग्निहोत्री ने बुधवार को अभिनेता-फिल्म निर्माता-गायक फरहान अख्तर पर निशाना साधा है.

इसकी शुरुआत बुधवार की सुबह फरहान अख्तर के एक पोस्ट के साथ हुई, जिसमें उन्होंने लिखा था, "यहां आपको यह जानने की जरूरत है कि ये विरोध प्रदर्शन क्यों महत्वपूर्ण हैं. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान पर 19 को आप सबसे मिलता हूं. अब सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध जताने का वक्त खत्म हो गया है." समस्या यह थी कि फरहान के इस पोस्ट के साथ भारत के नक्शे की भी एक तस्वीर थी, जिसमें से कश्मीर के कुछ हिस्से बाहर थे.

हालांकि फरहान ने बाद में एक नए ट्वीट के साथ इसका स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि भारत का वह नक्शा त्रूटिपूर्ण था और इसके लिए उन्होंने मांफी भी मांगी, हालांकि इसका अग्निहोत्री पर कुछ खास असर नहीं हुआ और उन्होंने अपने एक पोस्ट में फरहान की तुलना आईएसआई, जिहादी और इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एजेंट के साथ कर दी.

विवेक ने ट्वीट किया, "एक तस्वीर जो आईएसआई, जिहादी और आईएसपीआर के एजेंट्स द्वारा पोस्ट की गई है, वहीं दूसरी बॉलीवुड के लीडर्स में से एक ने पोस्ट किया है. बिल्कुल एक जैसी तस्वीर. सिर्फ ईश्वर जानता है कि कौन किसको खिला रहा है."

बुधवार को ही सोशल मीडिया अग्निहोत्री की लड़ाई अनुराग कश्यप संग जारी रही, जिसकी शुरुआत एक दिन पहले ही हुई थी. इसकी शुरुआत तब हुई, जब अग्निहोत्री ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया पर हुए विरोध प्रदर्शनों पर तंज कसा. उन्होंने ट्वीट किया, "3000 विद्यार्थी. 30,000 प्रदर्शनकारी. 27,000 नकली विद्यार्थियों की आपूर्ति किसने की?"

उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ने ट्वीट किया, "क्या आपने यह सवाल अमित शाह से पूछा है? कृपया पूछें. शुरुआत से ही सरकार की यह कार्यप्रणाली रही है या जाइए और सही जानकारी के साथ जांच कीजिए. दिलचस्प है कि आपके सवाल पुलिस द्वारा दिए गए नए-नए निष्कर्षो के साथ किस तरह से बदलते रहते हैं."

इसके जवाब में उन्होंने अनुराग पर तंज कसते हुए कहा, "मेरे भाई, मैंने अमित शाह से कोई सवाल नहीं पूछा है, क्योंकि मैं अनुराग कश्यप नहीं हूं जो आधी रात को प्रधानमंत्री/गृहमंत्री से बेतुका सवाल पूछूंगा और साथ ही मैं शांत और चुप भी नहीं बैठूंगा." इसी तरह से विवेक की स्वरा भास्कर से भी मंगलवार को जमकर बहस हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget