एक्सप्लोरर

'वे महिलाओं को घटिया रोल देते हैं...', विक्रांत मैसी ने बताई टीवी इंडस्ट्री छोड़ने की वजह

Vikrant Massey On TV Industry: विक्रांत मैसी फिल्मों से पहले टीवी इंडस्ट्री में काफी समय तक काम कर चुके हैं. वे 'बालिका वधू', 'धरम वीर' और 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' जैसे टीवी सीरियल्स की हिस्सा रह चुके हैं.

Vikrant Massey On TV Industry: विक्रांत मैसी अपनी आखिरी रिलीज फिल्म '12वीं फेल' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म 27 अक्टूबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब तीन महीने बाद भी उनकी फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर पर सवार है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी और इसके बाद ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. 

'12वीं फेल' की सक्सेस के बाद विक्रांत मैसी के हाथ कई बड़ी फिल्में लगी हैं. विक्रांत पहले भी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं. हालांकि फिल्मों से पहले वे टीवी इंडस्ट्री में काफी समय तक काम कर चुके हैं. अब एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री छोड़ने की वजह से पर्दा उठाया है. बता दें कि विक्रांत 'बालिका वधू', 'धरम वीर' और 'बाबा ऐसो वर ढूंढो' जैसे टीवी सीरियल्स की हिस्सा रह चुके हैं.

'वे जिस तरह का कंटेंट बना रहे हैं...'
एबीपी लाइव से बात करते हुए विक्रांत ने अपनी टीवी इंडस्ट्री छोड़ने की वजह बताई. उन्होंने कहा- 'एक वजह थी कि मैंने टेलीविजन छोड़ा. मैं टेलीविजन को एंजॉय नहीं करता क्योंकि वे जिस तरह का कंटेंट बना रहे हैं, मैं उसे सब्सक्राइब नहीं करता. मुझे आज भी यह बहुत सब्स्टैंडर्ड लगता है. शायद ये एंटरटेनमेंट की उनकी परिभाषा है. वे महिलाओं को घटिया रोल देते हैं.'

बालिका वधू को लेकर कही ये बात
विक्रांत ने 'बालिका वधू' करने को लेकर आगे कहा-  मैं 'बालिका वधू' का हिस्सा था और इस शो ने सैकड़ों और लाखों लोगों को मजबूत बनाया. मैं गर्व से कह सकता हूं कि शो ने महिला सुरक्षा और गर्ल्स एजुकेशन को लेकर बहुत योगदान दिया. इस तरह का कंटेंट करने के बाद मेकर्स के साथ मेरे बहुत झगड़े हुए और मैंने कुछ शो छोड़ दिए. 

विक्रांत मैसी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी के पास फिलहाल आदित्य निंबाल्कर की 'सेक्शन 36' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्में हैं. इसके अलावा उनके पास एकता कपूर की भी एक फिल्म पाइपलाइन में होने की खबर है.

ये भी पढ़ें: 'हमारा तलाक नहीं हुआ है...', सेपरेशन की खबरों को लेकर बोले पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे, एक्ट्रेस के फेक डेथ स्टंट को किया सपोर्ट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'मेरे पापा की नौकरी चली गई...', सुशांत सिंह राजपूत केस पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने किसी से उधार...'
'गदर 2' से पहले 56 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे थे सनी देओल, अब एक्टर बोले- 'मैंने उधार...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget