एक्सप्लोरर

मशहूर एक्टर Vikram Gokhale आईसीयू में एडमिट, कई अंगों ने काम करना किया बंद

Vikram Gokhale Hospitalised: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले की तबीयत बहुत खराब है. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.

Vikram Gokhale Hospitalised: हिंदी और मराठी फिल्मों के मशहूर दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) की तबीयत बहुत खराब है. उन्हें पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक, विक्रम गोखले की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है और अगले 24 घंटे में उनकी हालत को लेकर पूरी तरह से स्थिति साफ हो जाएगी.

चिंताजनक है विक्रम गोखले की स्थिति

77 वर्षीय विक्रम गोखले का 6 नवंबर से अस्पताल में आना-जाना लगा हुआ था. उनके परिवार के एक बेहद विश्वसनीय सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि कल उनकी हालत एकदम से चिंताजनक हो गई है. सूत्र के मुताबिक, वह लीवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और शरीर के अन्य अंग भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं.

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

विक्रम गोखले ने साल 1999 में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का रोल निभाया था. इसके अलावा वह 'भूल भुलैया', 'मिशन मंगल', 'दिल से', 'दे दना दन, हिचकी' जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं. 2013 में मराठी फिल्म 'अनुमति' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला था.

बुरे दौर में अमिताभ बच्चन ने की मदद

पिछले साल ई-टाइम्स के साथ बातचीत में विक्रम गोखले ( Vikram Gokhale) ने अपने बुरे दिनों को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया कि संघर्ष के दिनों में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने उनकी बहुत मदद की है. उन्होंने कहा, 'जब मैंने इस इंडस्ट्री में एंट्री की, तो मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा. मैं आर्थिक तंगी से गुजर रहा था और मुंबई में घर की तलाश कर रहा था. जब ये बात अमिताभ बच्चन को पता चली तो उन्होंने खुद महाराष्ट्र के सीएम मनोहर जोशी को लेटर लिखा. उनकी सिफारिश से ही मुझे सरकार की तरफ से घर मिला. मेरे पास अभी भी वह लेटर है, जिसे मैंने फ्रेम करवाकर रखा है'. 

यह भी पढ़ें- काला जादू से लेकर शैतान की पूजा करने का लगा था आरोप, अब Priyanka Chopra ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget