एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की अपील पर विद्युत जामवाल ने स्टंट कर बुझाई मोमबत्तियां, वीडियो हुआ वारयरल

विद्युत के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, कृति सैनन और डेज़ी शाह जैसे सितारों ने भी पीएम की अपील पर अमल किया है.

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार रात नौ बजे, नौ मिनट के लिए दीया, मोमबत्ती जलाने की अपील पर कई फिल्मी हस्तियों की तरह अभिनेता विद्युत जामवाल ने भी मोमबत्ती जलाई, लेकिन उनका अंदाज़ थोड़ा अलग था. उन्होंने पारंपरिक तरीके से मोमबत्ती जलाने और बुझाने के लिए प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट कलरीपायट्टु का इस्तेमाल किया. विद्युत ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए, जिनमें उन्हें अपने कलरीपायट्टु कौशल से बिन छुए मोमबत्तियों को जलाते और बुझाते देखा जा सकता है.

विद्युत ने लिखा, "रात 9 बजे नौ मिनट के बाद. कोरोना के खिलाफ भारत लड़ रहा है. घर पर रहें, सुरक्षित रहें. कलरीपायट्टु कहता है कि एक ही चीज को करने के लाखों तरीके हैं, सभी को ट्राइ कीजिए. अब ये करके देखो, आइसोलेशन के साथ कोरोना भगाओ." विद्युत का ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फैंस वीडियो पर कमेंट के ज़रिए उनकी तारीफ कर रहे हैं.

आपको बता दें विद्युत के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, कृति सैनन और डेज़ी शाह जैसे सितारों ने भी पीएम की अपील पर अमल करते हुए अपने घर की बत्ती बुझाई और दीया, मोमबत्ती और मोबाइल फ्लैश जलाकर कोरोना के खिलाफ एक होने का संदेश दिया.

खास बात ये रही कि धर्मेंद्र ने इस मौके पर दीया या मोमबत्ती नहीं, बल्की मशाल जलाई. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो कुछ अन्य लोगों के साथ मशाल लिए दिखाई दिए. इस वीडियो में उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ भी की.

धर्मेंद्र ने कहा, "दोस्तों देश के 130 करोड़ भारतवासियों की पीड़ा, हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के चेहरे पर साफ दिखाई देती है. और उस पीड़ा के पीछे अपने देशवासियों के लिए कुछ कर गुज़रने के इरादे भी नज़र आते हैं. इसीलिए उन्होंने कहा है, आज एक दीया जलाया जाए."

अपने वीडियो में धर्मेंद्र ने आगे कहा, "ये दीया खुद से एक वायदा है, एक प्रतिज्ञा है कि हम सब मिलकर इस नामुराद, इस जानलेवा बीमारी कोरोना को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे. मेरी दुआ है आप सब के लिए, खुश रहिए, सेहतमंद रहिए और जल्दी जल्दी अपने देश को एक खूबसूरत देश बना लो. आप सभी को मेरा प्यार."

सिनेमा के कई सितारों ने पीएम की अपील पर दीया जलाया है. इनमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, कृति सैनन और डेज़ी शाह जैसे सितारे शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Day 2: दो दिनों में वरुण धवन की फीस भी नहीं निकाल पाई फिल्म, जानें बजट और कलेक्शन
HJTIHH BO Day 2: दो दिनों में वरुण धवन की फीस भी नहीं निकाल पाई फिल्म, जानें बजट और कलेक्शन
Video: 'हर हर गंगे', ऋषिकेश में स्कूटी पर घूमती दिखीं रवीना टंडन, लिया मां गंगा का आशीर्वाद, सादगी ने जीता दिल
Video: ऋषिकेश में स्कूटी पर घूमती दिखीं रवीना टंडन, लिया मां गंगा का आशीर्वाद
7 साल बाद एक साथ नजर आए अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित, -मां-बहन' की स्क्रीनिंग में हुआ रीयूनियन, वीडियो वायरल
7 साल बाद एक साथ नजर आए अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित, 'मां-बहन' की स्क्रीनिंग में हुआ रीयूनियन

वीडियोज

E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
भारत की जन्मदर फिनलैंड से भी नीचे! 10 साल में रिकॉर्ड गिरावट, एलन मस्क ने जताई चिंता
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे पाकिस्तान के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भेजा संदेश, मध्यस्थता पर उठ चुके हैं सवाल
अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे PAK के गृहमंत्री, शहबाज-मुनीर ने भिजवाया संदेश
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
UGC Net Exam schedule: NTA ने जारी किया UCG NET परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब से कब तक होगी परीक्षा?
NTA ने जारी किया UCG NET परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब से कब तक होगी परीक्षा?
Embed widget