एक्सप्लोरर

बॉडी शेमिंग पर बोलीं विद्या बालन- इससे कई बार टूटा मेरा आत्मविश्वास

अभिनेत्री विद्या बालन को जिंदगी में कई बार मोटापे के कारण बॉडी शेमिंग का शिकार हो ना पड़ा है जिससे उनका कॉन्फीडेंस भी टूट जाता था.

मुंबई: लोग दूसरों के शरीर पर अपना हक समझते हैं और मौका मिलते ही उसपर कमेंट करने से नहीं चूकते हैं, बिना ये सोचे कि मानसिक और मनोवैज्ञानिक तौर पर सामनेवाले पर इसका क्या असर होगा. अपने मोटापे को लेकर जानी-मानी अभिनेत्री विद्या बालन को भी जिंदगी के विभिन्न मोड़ पर ऐसी तमाम बातों से गुजरना पड़ा.

बॉडी शेमिंग किस तरह से बेहद आम बात हो गई है, इसे समझाने के लिए विद्या ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई उदाहरण दिए. बतौर आरजे अपने पहले रेडियो शो 'धुन बदलके तो देख' के लॉन्च के दौरान विद्या बालन ने कहा, "स्कूल और कॉलेज के दिनों‌ में हर कोई मुझे मोटी कहकर बुलाता था. मेरी एक फ्रेंड बहुत पतली थी तो हमें साथ देखकर लोग कहते थे कि देखो लॉरेन और हार्डी साथ में जा रहे हैं."

सैफ अली खान ने बेटी सारा के बारे में पहली बार कही ऐसी बातें, अमृता सिंह की परवरिश को लेकर दिया ऐसा बयान कि...

View this post on Instagram
 

A post shared by Filmy Hai Boss (@filmyhaiboss) on

विद्या बालन ने बताया, "लोग मुझे कहते थे कि आपका चेहरा इतना खूबसूरत है, आप अपना वजन कम क्यों नहीं कर लेतीं? मुझे पूछते थे कि एक्टर बनना चाहती हो? और फिर मुझे अजीब नजरों से देखते थे. मुझे लगता है इन बातों से आपका आत्मविश्वास टूट जाता है और जिंदगी में बॉडी कॉन्फिडेंस का होना बहुत जरूरी होता है."

कुमार सानू की बेटी ने प्यार में हार चुके आशिकों के लिए रिलीज किया अपना लेटेस्ट सॉन्ग

विद्या ने आगे कहा, "मैंने महसूस किया है हमारी बहुत सारीं बातें बॉडी के ईर्द-गिर्द घूमती है. जैसे ही हम किसी जगह पर जाते हैं तो लोग कहने लगते हैं - अरे, तुमने काफी सारा वजन घटा लिया है, बहुत बढ़िया या फिर तुम्हारा वजन बढ़ गया है. लोग अक्सर इन बातों पर चर्चा करते हैं... एक हौवा हो गया है. लोगों ने सोशल‌ मीडिया पर अपने वीडियो बनाकर डालने शुरू कर दिए हैं. दूसरों के बारे में जानना तब तक अच्छा होता है जब तक कि वो फिटनेस के बारे में बातें करें, न कि तथाकथित रूप से खूबसूरत होने के अनरिएलिस्टिक गोल्स के बारे में."

Video: शादी के बाद दीपिका पादुकोण ने खोले रणवीर सिंह के बाथरुम से लेकर बेडरूम तक सभी सीक्रेट्स

विद्या ने‌ बताया, "जिंदगी के कई मोड़‌ पर‌ बॉडी शेमिंग की ऐसी बातों ने मेरे आत्मविश्वास को तोड़ा है. मुझे याद है कि जब मेरे क्रश ने मुझे जवाब देना तक जरूरी नहीं समझा था. उस वक्त मुझे लगा था कि मेरे साथ ऐसा शायद 'परफेक्ट बॉडी' नहीं होने की वजह से हुआ है. विद्या ने फिर हंसते हुए कहा, "आज मुझे पता है कि ये नुकसान उसका था, न कि मेरा."

Video: बेटे तैमूर को लेकर पहली बार इतनी इमोशनल हो गईं करीना कपूर, बोलीं- वो मेरी जिंदगी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप
साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका, छा जाने को तैयार विजय सेतुपति
साउथ ओटीटी रिलीज, इस हफ्ते ये 4 फिल्में-सीरीज करेंगी धमाका
टाइगर श्रॉफ केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर लगी रोक! हमले के बाद उठाया बड़ा कदम
टाइगर केस के बाद रणबीर-कार्तिक के फुटबॉल खेलने पर रोक! उठाया बड़ा कदम

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget