एक्सप्लोरर

Vidhu Vinod Chopra Birthday: कश्मीर के कत्ल-ए-आम से जूझ चुके हैं विधु विनोद चोपड़ा, फिर बड़े पर्दे पर उतारा था अपना दर्द

Vidhu Vinod Chopra: उनकी फिल्में वाकई कमाल करती हैं. कभी दिल को छू लेती हैं तो कभी दिल चीरकर रख देती हैं. बात हो रही है विधु विनोद चोपड़ा की, जिनका आज बर्थडे है.

Vidhu Vinod Chopra Unknown Facts: वह लीक से हटकर फिल्में बनाते हैं और फैंस के दिल को छू लेते हैं. यकीनन हम विधु विनोद चोपड़ा का जिक्र कर रहे हैं, जो कश्मीर के कत्ल-ए-आम से जूझ चुके हैं और उसे बड़े पर्दे पर उकेर भी चुके हैं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी के चंद पन्नों से रूबरू करा रहे हैं. 

कश्मीर में कत्ल-ए-आम से हुए रूबरू

5 सितंबर 1952 के दिन श्रीनगर में जन्मे फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाले विधु का बचपन कश्मीर घाटी के कत्ल-ए-आम से रूबरू होकर जवां हुआ. इसकी झलक उनकी कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी है. वहीं, कई इंटरव्यू में भी वह कश्मीर में गुजारे वक्त का दर्द बयां कर चुके हैं. उन्होंने बताया था, 'मेरा घर लूट लिया गया था. मेरी मां को रातों-रात कश्मीर छोड़ना पड़ा और मेरे भाई पर चाकू से हमला किया गया था.'

बड़े पर्दे पर उकेरा था अपना दर्द

कश्मीर में मिले जख्मों को विधु विनोद चोपड़ा ने बड़े पर्दे पर भी बखूबी बयां किया. बता दें कि साल 2000 के दौरान उन्होंने फिल्म मिशन कश्मीर बनाई थी, जिसमें ऋतिक रोशन ने अहम भूमिका निभाई थी. बता दें कि इस फिल्म की मदद से विधु विनोद चोपड़ा ने असल जिंदगी में झेले दर्द को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की थी.

दो हजार रुपये बचाने के लिए की थी एक्टिंग

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि निर्देशक, निर्माता और लेखक के रूप में बॉलीवुड को तमाम नेमतें देने वाले विधु विनोद चोपड़ा एक्टिंग भी कर चुके हैं. उन्होंने यह कदम सिर्फ दो हजार रुपये बचाने के लिए उठाया था. हुआ यूं था कि निर्देशक कुंदन शाह जब फिल्म जाने भी दो यारो बना रहे थे, उस दौरान उनके पास सिर्फ सात लाख रुपये का बजट था. इस फिल्म में विधु विनोद चोपड़ा प्रॉडक्शन कंट्रोलर थे और उनका काम पूरा हिसाब किताब रखना था. फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान दुशासन का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने दो हजार रुपये मांग लिए, लेकिन विधु विनोद चोपड़ा ने 100 रुपये देने की बात कही. जब उस कलाकार ने इनकार कर दिया तो विधु विनोद चोपड़ा ने खुद दुशासन का गेटअप बनाया और दो मिनट का सीन शूट कर दिया.

Teacher's Day 2023: जब इन हसीनाओं ने बड़े पर्दे पर टीचर बनकर बिखेरा हुस्न का जादू, शाहरुख खान के भी उड़ गए थे होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget