एक्सप्लोरर

Pulwama Attack पर विक्की कौशल का गुस्सा, बोले- ना भूलेंगे ना माफ करेंगे, यहां देखिए Video

Pulwama Terrorist Attack: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने 14 फरवरी के पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस घटना को ना तो भूला जा सकता है ना ही माफ किया जा सकता है.

Pulwama Terrorist Attack: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने 14 फरवरी के पुलवामा आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे बेहद 'दुखद' बताया है. हमले में 49 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए हैं. जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' में विक्की ने एक सेना अधिकारी की भूमिका निभाई है. इसमें उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें काफी सराहा गया है.

विक्की कौशल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "यह मानव जीवन का बहुत बड़ा नुकसान है. अगर हम किसी भी तरीके से शहीदों के परिवारों का समर्थन कर सकते हैं, तो एक समाज को तौर पर यह हमारी तरफ से बहुत बड़ा योगदान होगा. पूरी घटना को भूलना या माफ नहीं करना चाहिए."

View this post on Instagram
 

We all agree and feel the same way #vickykaushal does right now. #pulwamaterrorattack

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विक्की कौशल ने कहा, "यह एक पर्सनल अटैक की तरह है. आतंकवाद को कड़ा जवाब दिया जाना चाहिए. एक राष्ट्र के रूप में, हमें एक साथ मिलकर शहीदों के परिवारों को भावनात्मक और आर्थिक रूप से सपोर्ट करना चाहिए. हमारी दुआएं उनके साथ हैं.'

अभिनेता ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) और 48 आवर फिल्म प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित एक्ट फेस्ट के अंतिम दिन यह टिप्पणी की. विक्की कौशल के साथ-साथ अभिनेत्री कुबरा सेठ ने भी हमले की निंदा की और लोगों से मानवता के प्रति दयालु होने का आग्रह किया.

कुबरा सेठ ने कहा, "फिल्म इंडस्ट्री एकजुट होकर कह रही है, जो हुआ गलत हुआ. यह बेहद दिल दुखाने और चौंकाने वाला मामला है." उन्होंने कहा, "मैं किसी भी तरह से आतंकवाद का समर्थन नहीं करूंगी, खासकर जब आतंकवाद आस्था का मुखौटा पहने हुए है. मैं ऐसी नहीं हूं जो इससे सहमत हो. समय की मांग है कि हम सभी को एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान बनाए रखना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
40 भाषाओं में रिलीज होगी 'रामायण', दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget