एक्सप्लोरर

पहले वीकेंड पर बस इतने करोड़ ही कमा पाई विकी कौशल की 'भूत: द हॉन्टेड शिप', जानें तीन दिनों की कमाई

'भूत: द हॉन्टेड शिप' का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है. इस फिल्म को भारत की पहली ऐसी हॉरर फिल्म बताया जा रहा है जो कि एक पानी के बड़े जहाज़ पर शूट की गई है.हालांकि इस हॉरर फिल्म ने पहले वीकेंड पर दर्शकों को डराने में कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है.

नई दिल्ली: विकी कौशल की हालिया रिलीज़ फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' पार्ट वन पहले वीकेंड पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है. पहले दो दिनों में 5 करोड़ के आस पास कमाई करने वाली इस फिल्म के कारोबार में रविवार को भी कुछ खास बढ़त नहीं दिखाई दी.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'भूत: द हॉन्टेड शिप' पार्ट वन ने रविवार को 5.74 करोड़ रुपये का ही बिज़नेस किया. इससे पहले फिल्म ने शुक्रवार को 5.10 करोड़ और शनिवार को 5.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने पहले वीकेंड पर 16.36 करोड़ का कोरोबार किया है.

 

'भूत: द हॉन्टेड शिप' को समीक्षकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया है. इसके साथ ही बड़े परदे पर आई आई आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. कमाई के मामले में आयुष्मान की फिल्म विकी की फिल्म से काफी आगे नज़र आ रही है. समीक्षकों ने भी 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को सराहा है.

विकी कौशल की 'भूत' भले ही दर्शकों का ज्यादा न डरा पा रही हो, लेकिन कम कमाई के बाद भी फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर कमाई करने के मामले में अब उनके करियर की तीसरी बड़ी फिल्म बन गई है. पहले वीकेंड पर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने 35.73 करोड़ और राज़ी ने 32.94 करोड़ का कारोबार किया था. अब तीसरे नंबर पर भूत है. चौथे पर मनमर्ज़ियां (14.33 करोड़) और पांचवें पर रमन राघव (3.98 करोड़) है.

 

'भूत: द हॉन्टेड शिप' का निर्देशन भानु प्रताप सिंह ने किया है. इसे भारत की पहली ऐसी हॉरर फिल्म बताया जा रहा है जो कि एक पानी के बड़े जहाज़ पर शूट की गई है. मेकर्स ने इस फिल्म को खूब बढ़ चढ़ कर प्रमोट किया था. हालांकि फिल्म की पहले वीकेंड की कमाई को देखते हुए लगता है कि दर्शक इसे कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Ram Kapoor: राम कपूर का छलका दर्द, बोले-'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
राम कपूर का छलका दर्द, बोले- 'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget