एक्सप्लोरर

नहीं रहे हिंदी सिनेमा में विदेशी किरदार निभाने वाले टॉम ऑल्टर

जाने माने एक्टर टॉम ऑल्टर का बीती रात 2 बजे मुंबई के आग्रीपाड़ा में उनके घर पर निधन हो गया.

मुंबई: थिएटर, फिल्म और टीवी के दिग्गज अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन हो गया. वे 67 साल के थे. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक ऑल्टर का बीती रात उनके आवास में निधन हो गया. वे स्किन कैंसर से पीड़ित थे. उनके देहांत की जानकारी देते हुए परिवार वालों ने कहा, ‘‘बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अभिनेता, लेखक, निर्देशक, पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित पति और पिता टाम ऑल्टर का बीते शुक्रवार की रात परिवार और करीबी परिजनों की मौजूदगी में निधन हो गया. दुख की इस घड़ी में हम उनकी निजता के सम्मान की मांग करते हैं.’’

पीएम मोदी ने निधन पर शोक प्रकट किया

बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी टॉम के देहांत पर शोक जताया है. ट्वीट करके पीएमओ के हैंडल ने लिखा है कि सिनेमा जगत को अपना योगदान देने वाले टॉम आल्टर के निधन से पीएम दुखी हैं. उन्होंने आल्टर के परिवार वालों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Capture

कौन थे आल्टर

ऑल्टर अमेरिकी मिशनरी माता-पिता के बेटे थे. उनका जन्म 1950 में मसूरी में हुआ था. उन्होंने मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल में और बाद में पुणे की फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की. उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसमें सत्यजीत रे की ‘शतरंज के खिलाड़ी’ और ‘जूनून’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

उनकी पहली हिंदी फिल्म रामानंद सागर की ‘चरस’ 1976 में रिलीज हुयी थी. उनकी कुछ बेहद पसंद की गई फिल्मों में ‘आशिकी’, ‘परिंदा’ ‘सरदार पटेल’ और ‘गांधी’ जैसी फिल्में शामिल हैं. टेलीविजन की दुनिया में ऑल्टर ने ‘भारत एक खोज’ से ले कर ‘शक्तिमान’ तक में काम किया. उन्होंने बंगाली, असमिया और तेलुगू सिनेमा में भी काम किया. वह एक क्रिकेट प्रेमी भी थे. उन्होंने कई खेल पत्रिकाओं के लिए लेख भी लिखे थे.

उनकी आखिरी फिल्म ‘सरगोशियां’ थी, जिसमें उन्होंने आलोकनाथ और फरीदा जलाल के साथ काम किया था. यह फिल्म इस साल मई में रिलीज हुयी थी. ऑल्टर ने थिएटर में भी उल्लेखनीय काम किया. उनका नाटक ‘दिल्ली में गालिब’ का मंचन पूरे देश में किया गया. इस नाटक में उन्होने मिर्जा गालिब का किरदार अदा किया था.

ऑल्टर एक खेल पत्रकार भी थे. वह टीवी के लिये सचिन तेंदुलकर का इंटरव्यू करने वाले पहले व्यक्ति थे. आर्ट और सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2008 में ऑल्टर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. आल्टर के परिवार में पत्नी कैरोल, बेटे जेमी और बेटी अफसान हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई इन 6 नई फिल्मों की एंट्री
'आर्टिस्ट की इज्जत करनी नहीं आती क्या?', 'कच्चा बादाम' गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा, बीच में छोड़ा शो
'कच्चा बादाम' गाना बजते ही भड़कीं अंजलि अरोड़ा, बीच में छोड़ा शो
इमरान खान के भारत छोड़ने की मांग के बीच गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने किया पहला पोस्ट, एक्टर पर लुटाया प्यार
इमरान खान के भारत छोड़ने की मांग के बीच गर्लफ्रेंड ने किया पहला पोस्ट, एक्टर पर लुटाया प्यार
कई रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, फिर ऐसे 'ड्रीम गर्ल' बनीं हेमा मालिनी
रिजेक्शन झेले, डेब्यू फिल्म में 24 साल बड़ा था हीरो, कहानी 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget