एक्सप्लोरर

एक हसीना थी, मर्दानी और इकबाल जैसी कई चर्चित फिल्मों के एडिटर संजीब दत्ता का कोलकाता में निधन

बांग्ला और अन्य भाषाओं के साथ-साथ कई हिंदी फ़िल्मों के लिए एडिटिंग करते रहे संजीब दत्ता पिछले कई सालों से कोलकाता में रहे रहे थे.

मुंबई: मर्दानी, एक हसीना थी, तुम बिन, इकबाल, आशाएं, डोर, दिल मांगे मोर, अक्सर, हैदराबाद ब्लूज़, लफंगे परिंदे जैसी कई हिंदी और ढेरों बांग्ला फिल्मों के एडिटर रहे संजीब दत्ता का आज दोपहर कोलकाता के एक अस्पताल में हृदय संबंधी बीमारी की वजह से निधन हो गया. वो 54 साल के थे.

जाने-माने निर्दशक नागेश कुकूनूर ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बातचीत के दौरान संजीब दत्ता की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि हृदय संबंधी बीमारी के चलते उनकी बायपास सर्जरी होनी थी, जिसके लिए वो अस्पताल में भर्ती हुए थे.

बांग्ला और अन्य भाषाओं के साथ-साथ कई हिंदी फ़िल्मों के लिए एडिटिंग करते रहे संजीब दत्ता पिछले कई सालों से कोलकाता में रहे रहे थे. बताया जाता है कि हाल-फिलहाल विशेष प्रोजेक्ट के आधार पर वो कभी-कभार मुंबई आया-जाया करते थे. हिंदी और बांग्ला समेत तमाम भाषाओं में उन्होंने तकरीबन 100 फिल्मों की एडिटिंग की.

एक हसीना थी, मर्दानी और इकबाल जैसी कई चर्चित फिल्मों के एडिटर संजीब दत्ता का कोलकाता में निधन

संजीब दत्ता ने 1990 में पुणे के फ़िल्म ऐंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में दाखिला लिया था और एडिटिंग का कोर्स करने के बाद उन्होंने कई फिल्मों में असिस्टेंट और असोसिएट एडिटर के तौर पर काम किया. जल्द ही उन्होंने एक स्वतंत्र एडिटर के तौर पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी विशेष पहचान और जगह बनाई.

नागेश कुकूनूर ने संजीब दत्ता को याद करते हुए कहा, 'उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. वे मेरी कई फिल्मों के 'साइलेंट आर्किटेक्ट' थे. संजीब एक बेहद विनम्र और ईमानदार किस्म के शख्स थे. उन्होंने कभी किसी शख्स से ऊंची आवाज़ में बात नहीं की."

नागेश ने एबीपी न्यूज़ को बताया, 'मेरे द्वारा निर्देशित रॉकफोर्ड फिल्म में वो एक असिस्टेंट एडिटर थे. उसके बाद उन्होंने मेरी फिल्म बॉम्बे कॉलिंग एडिट की और उसके बाद से उन्होंने मेरी हर फिल्म को एडिट किया. उसके बाद मैंने किसी और एडिटर के साथ काम नहीं किया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget