एक्सप्लोरर

वरुण धवन और नताशा की शादी की खबर पर चाचा ने लगाई मुहर, कहा- पूरी हो रही है ख्वाहिश

24 जनवरी को अलीबाग में होगी शादी, वरुण धवन और नताशा दलाल के परिवार वालों के अलावा बेहद करीबी दोस्त होंगे शामिल.

मुंबई: मशहूर अभिनेता वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी को महाराष्ट्र के अलीबाग में होगी. दोनों की शादी की खबर को लेकर जब एबीपी न्यूज़ ने वरुण धबन चाचा और अभिनेता अनिल धवन से संपर्क किया तो उन्होंने इस खबर की पुष्टि की.

अनिल धवन ने एबीपी न्यूज़ से वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बारे में कहा, "हां आखिरकार 24 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. मैं, मेरा पूरा परिवार, मेरे भाई डेविड धवन और उनका पूरा परिवार शादी तय हो जाने को लेकर बेहद खुश हैं."

अनिल धवन ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं न जाने कब से वरुण धवन के पीछे पड़ा था कि वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा को घर की बहू बनाकर लाए. अब हम सभी की ये ख्वाहिश पूरी होने जा रही है तो इसे लेकर मैं काफी उत्साहित हूं."

खबर है कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर मशहूर अलीबाग में वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का जश्न 22 जनवरी से शुरू होगा, जो 26 जनवरी को मुम्बई में दिये जाने वाले रिसेप्शन पर जाकर खत्म होगा. खबर ये भी है कि वरुण-नताशा की शादी में दोनों के परिवार वालों के अलावा इंडस्ट्री से कटरीना कैफ, अनिल कपूर, नीतू सिंह, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन व जाह्नवी कपूर, कियारा आडवाणी, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर, करण जौहर, निर्देशक शशांक खेतान, जैकी भागनानी जैसे बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा चेहरे भी शिरकत करेंगे. खबर ये भी है जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर दोनों संगीत में थिरकरने वाले हैं और वरुण को इंडस्ट्री में ब्रेक देने वाले करण जौहर गानों की कोरियोग्राफी करेंगे.

भव्य अंदाज में शादी का जश्न का मनाये जाने और 5 दिनों तक चलने वाले शादी के जश्न के सवाल पर अनिल धवन ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "नहीं, ऐसा कुछ नहीं है. इन खबरों में कोई दम नहीं है. कोविड-19 के चलते शादी बड़ी ही सादगी भरे अंदाज में होगी और इस शादी में सिर्फ घर के नजदीकी लोग और इंडस्ट्री के कुछ करीबी लोग ही शामिल शामिल होंगे."

शादी के बाद दिये जाने वाले रिसेप्शन की तारीख के सवाल पर अनिल धवन ने कहा, "अभी इस बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है. हम माहौल के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं और फिलहाल हमारा पूरा ध्यान इस वक्त शादी की तैयारियों में लगा हुआ है."

उल्लेखनीय है 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में एंट्री मारनेवाले और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल बचपन के दोस्त हैं. वरुण न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करके मुम्बई में अपने लेबल की शुरुआत करनेवाली नताशा को उस वक्त से डेट कर रहे हैं जब वो एक एक्टर भी नहीं थे. दोनों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने प्यार का इजहार नहीं किया मगर दोनों ही विभिन्न मौकों पर कई बार साथ नजर आ चुके हैं.

एक ही इंसान को ताड़ा है मैंने: Disha Patani ने सबके सामने कह दी दिल की बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'आज दुनिया शांत लग रही है...', मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, याद कर हुए इमोशनल
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब विशाल भारद्वाज की डिमांड सुन दंग रह गए थे सैफ अली खान
'क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब डायरेक्टर की डिमांड सुन दंग रह गए सैफ अली खान
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
Ramayana Box Office: रिलीज से पहले ही 'रामायण' ने बनाया रिकॉर्ड, 350 करोड़ में हुई थिएट्रिकल डील
रिलीज से पहले ही 'रामायण' ने बनाया रिकॉर्ड, 350 करोड़ में हुई थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget