एक्सप्लोरर

Alia Bhatt को 'Aamir Khan' कहकर क्यों पुकारते हैं Varun Dhawan? एक्टर ने बताई दिलचस्प वजह

Varun Dhawan Alia Bhatt: वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. दोनों अच्छे दोस्त भी हैं. दर्शकों ने फिल्मी पर्दे पर इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया.

Varun Dhawan Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को हाल ही में एक इवेंट में साथ नजर आए. 2012 में दोनों ने एक साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. ये सितारे अपने फैंस के बीच वारिया के नाम से मशहूर हैं. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, वरुण और आलिया ने अपने दोस्ती की एक झलक दी.

आलिया भट्ट को आमिर खान क्यों बुलाते थे वरुण धवन 

इवेंट में आलिया भट्ट के निक नामों के बारे में बात करते हुए, वरुण ने कहा, 'उनके काफी निक नेम हैं. मैं उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के दौरान अलू कहता था. लंबे समय तक, मैं उन्हें आमिर खान बुलाता था, क्योंकि जब वो 20-21 के आसपास थीं, तो उनका ड्रेसिंग सेंस आमिर खान की तरह ही था. वो हाई वेस्ट जींस पहनती थीं और शॉर्ट में टक करती थीं. उनका स्वैग काफी हद तक आमिर जैसा था और वो एक परफेक्शनिस्ट भी हैं.'

आलिया भट्ट और वरुण धवन आखिरी बार 2019 में करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में एक साथ नजर आए थे. मल्टीस्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. 

स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरू किया था दोनों ने करियर

दोनों से ये भी सवाल किया गया कि वो अगली बार साथ स्क्रीन स्पेस कब शेयर करेंगे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने कहा, 'वरुण बहुत व्यस्त हैं, उनके पास डेट्स नहीं हैं.' इस पर वरुण ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'हां मैं बहुत व्यस्त हूं, मेरा अभी-अभी बच्चा हुआ है.' इसके बाद आलिया ने कहा, 'हमने कई बार इस पर चर्चा की है. जब भी हम स्क्रीन पर एक साथ आए हैं, तो वो काफी शानदार रहा है. फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. कोई अच्छा प्रोजेक्ट होगा तो जरूर साथ काम करेंगे.' 

बता दें, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और वरुण धवन (Varun Dhawan) ने करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था. आलिया की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. वहीं वरुण धवन की बात करें तो 'सिटाडेल' वेब सीरीज के अलावा फिल्म 'बवाल' में वो जाह्नवी कपूर संग स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें:

'हमार तो 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं...' ब्लू टिक भी मिल गया, फिर मस्क पर क्यों गुस्सा हुए अमिताभ बच्चन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aamir Khan-Gauri Wedding: 'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
'आशीर्वाद दें, हम खुश रहें...', आमिर खान ने कंफर्म की गौरी स्प्रैट संग शादी, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा
Welcome To The Jungle BO Day 7: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस: 7वें दिन भी बरकरार रही ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 92 करोड़ के हुई पार
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर, स्वतंत्रता दिवस से क्रिसमस तक, 5 महीने में होंगे 5 महा-क्लैश
स्ट्रगल से शुरू हुआ था सरोज खान का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'
स्ट्रगल से शुरू हुआ था सरोज खान का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की 'मदर ऑफ कोरियोग्राफी'

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget