एक्सप्लोरर

DDLJ Vs Pathaan: दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखना ही नहीं चाहते शाहरुख खान, जानें क्यों पठान को ही दे रहे तरजीह

DDLJ Vs Pathaan: शाहरुख खान ने कहा कि उनकी एक्शन फिल्म पठान और रोमांटिक फिल्म डीडीएलजे के बीच कॉम्पिटिशन चल रहा है. रोमांटिक हीरो मुझे खत्म कर रहा है.

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान अब अपनी बेहतरीन फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखने के लिए कतई तैयार नहीं हैं. वह खुद भी पठान देखने के इच्छुक हैं और दूसरों से भी इसी फिल्म को देखने की गुहार लगा रहे हैं. आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है?

इस वजह से खुश नहीं शाहरुख

गौरतलब है कि शाहरुख खान को करीब 30 साल इंतजार करने के बाद एक्शन हीरो का किरदार मिला. वहीं, साल 2023 में रिलीज हुई उनकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही है. इस बीच यशराज फिल्म्स (दोनों ही फिल्मों का प्रॉडक्शन हाउस) ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने वैलेंटाइंस डे के मौके पर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म को दोबारा रिलीज करने की जानकारी दी, जिससे शाहरुख खान खुश नहीं दिखे.

YRF ने किया यह ऐलान

यशराज फिल्म्स ने ट्विटर पर डीडीएलजे को दोबारा रिलीज करने का ऐलान किया. उन्होंने लिखा, 'दो अलग-अलग युगों की ब्लॉकबस्टर डीडीएलजे और पठान अब एक ही जगह मौजूद हैं. इस वैलेंटाइंस वीक में आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में डीडीएलजे भी देख सकते हैं.'

SRK ने इस अंदाज में दिया जवाब

शाहरुख खान ने इस ट्वीट पर जवाब दिया. उन्होंने लिखा, 'अरे यार इतनी मुश्किल से एक्शन हीरो बना. और तुम लोग राज को वापस ला रहे हो. उफ्फ... यह कॉम्पिटिशन तो मुझे मार ही डालेगा. मैं तो पठान देखने जा रहा हूं. राज तो घर का है.'

37 शहरों में री-रिलीज हुई डीडीएलजे

यशराज फिल्म्स की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, देश के 37 प्रमुख शहरों के सिनेमाघरों में 10 फरवरी को डीडीएलजे री-रिलीज की गई. इनमें पुणे, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, फरीदाबाद, लखनऊ, देहरादून, चंडीगढ़, गुवाहाटी, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, वेल्लोर और त्रिवेंद्रम आदि शामिल हैं.

1995 में रिलीज हुई थी डीडीएलजे

बता दें कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देश की सबसे ज्यादा दिन तक चलने वाली फिल्म है. 1995 से अब तक मुंबई के मराठा मंदिर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग जारी है. आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमरीश पुरी, अनुपम खेर, फरीदा जलाल और मंदिरा बेदी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

2023 की सबसे बड़ी फिल्म बनी पठान

उधर, 25 जनवरी 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई पठान लगातार धूम मचा रही है. यह फिल्म दुनियाभर में करीब 900 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं, भारत में इसकी कमाई 558 करोड़ रुपये हो गई है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget