एक्सप्लोरर

Ulajh Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उलझ', 8 दिनों की कमाई देख मेकर्स की उड़ी नींद

Ulajh Box Office Collection Day 8: सुधांशु सरिया निर्देशित 'उलझ' का बेहद बुरा हाल है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब परफॉ़र्म कर रही है. ऐसे में इस फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों से हटाया जा सकता है.

Ulajh Box Office Collection Day 8: राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में अपनी एक्टिंग से दिल जीतने के बाद, जाह्नवी कपूर ने ‘उलझ’ के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया था. सुधांशु सरिया निर्देशित 'उलझ' से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये स्पाई थ्रिलर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. फिल्म को रिलीज के पहले दिन से सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं इसी के साथ ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पा रही है. फिल्म रिलीज के 8 दिन बाद भी 10 करोड़ नहीं कमा पाई है. चलिए यहां जानते हैं ‘उलझ’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘उलझ’ ने 8वें दिन कितनी की कमाई?
जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट रिलीज ‘उलझ’ 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का अजय देवगन की 'औरों में कहां दम था' से क्लैश हुआ था. हालांकि दोनों ही फिल्में रिलीज के पहले दिन से मुट्ठीभर कमाई के लिए तरस रही हैं. ‘उलझ’ की बात करें तो ये फिल्म फ्लॉप हो चुकी है और मेकर्स के लिए घाटे का सौदा भी साबित हो गई है. फिल्म ने बड़ी मुश्किल से घिसट-घिसट कर एक हफ्ता पूरा किया और अब इसका दूसरे वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस से पत्ता ही साफ होता हुआ नजर आ रहा है.

इन सबके बीच ‘उलझ’ की कमाई पर नजर डाले तो इस फिल्म ने 1.15 करोड़ से ओपनिंग की थी और  पहले हफ्ते में फिल्म महज 7.22 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है. अब ‘उलझ’ रिलीज के दूसरे हफ्ते मे एंट्री कर चुकी है और इसी के साथ इसके दूसरे फ्राइडे यानी 8वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उलझ’ ने रिलीज के दूसरे फ्राइडे यानी 8वें दिन 35 लाख की कमाई की है.
  • इसके बाद ‘उलझ’ का आठ दिनों का कुल कारोबार अब 7.55 करोड़ रुपये हो गया है.

सिनेमाघरों से जल्द हट सकती है ‘उलझ’
‘उलझ’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बेहद खराब है. फिल्म रिलीज के 8 दिनों में 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म की बेहद धीमी कमाई की रफ्तार को देखते हुए इसका अपनी आधी लागत निकालना भी नामुमकिन हो चुका है. वहीं ये फिल्म अब महज एक हफ्ते बाद ही बॉक्स ऑफिस पर वेंटिलेटर पर नजर आ रही है. ऐसे में इसके जल्द ही सिनेमाघरों से हटाए जाने के चांस नजर आ रहे हैं.

बता दें कि ‘उलझ’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर सुधांशु सरिया ने किया है. और इसकी कहानी परवेज शेख ने लिखी है. फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा गुलशन देवैया, राजेश तैलन, आदिल हुसैन और रोशन मैथ्यूज ने अहम किरदार निभाए हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी संग इतने करोड़ में हुई म्यूजिक राइट्स की डील
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने मोटी रकम में खरीदे म्यूजिक राइट्स
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया हाथ, शुरू किया राहत अभियान
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सलमान खान, शुरू किया राहत अभियान
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
'चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शुक्रिया...', संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट
संजय दत्त के बर्थडे पर तीनों बच्चों ने पापा पर लुटाया प्यार, शेयर किया खास पोस्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget