एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan: 8 घंटे शाहरुख के मेकअप रूम में छिपे रहे थे दोनों शख्स, 'मन्नत' में घुसपैठ पर मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा

Shah Rukh Khan: आरोपियों की पहचान पठान साहिल सलीम खान और राम सर्राफ कुशवाहा के रूप में हुई. आरोपियों का दावा था कि वे गुजरात के भरूच से ताल्लुक रखते हैं और 'पठान' से मिलने के लिए मुंबई आए थे.

Shah rukh Khan News : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत में दो लोगों के अवैध तरीके से घुसने के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि पकड़े जाने से पहले दोनों आरोपी करीब आठ घंटे तक शाहरुख खान के मेकअप रूम में छिपे रहे थे.

पुलिस कर रही मामले की जांच
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान पठान साहिल सलीम खान और राम सर्राफ कुशवाहा के रूप में हुई है. आरोपियों का दावा था कि वे गुजरात के भरूच से ताल्लुक रखते हैं और 'पठान' से मिलने के लिए मुंबई आए थे. सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. बता दें कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. साथ ही, मामले की जांच की जा रही है.

तीसरी मंजिल पर छिपे थे आरोपी
मुंबई पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मन्नत में घुसने के बाद तीसरी मंजिल पर पहुंच गए थे. वे दोनों वहां अभिनेता के मेकअप रूप में छिप गए. काफी देर बाद जब शाहरुख ने उन्हें देखा तो चौंक गए. मुंबई पुलिस ने बताया, 'दोनों आरोपी युवक शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके बंगले में घुसे थे और करीब आठ घंटे तक मेकअप रूम में अभिनेता का इंतजार करते रहे. जांच में सामने आया है कि दोनों रात करीब तीन बजे बंगले में घुसे और अगले दिन सुबह करीब 10:30 बजे पकड़े गए.'

हाउसकीपिंग स्टाफ के हत्थे चढ़े थे दोनों
शाहरुख के बंगले की मैनेजर कोलीन डिसूजा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड्स ने दो फरवरी की सुबह उन्हें फोन करके मामले की जानकारी दी. साथ ही, बताया कि दो लोग बंगले में घुस गए थे. एफआईआर के मुताबिक, दोनों आरोपियों को हाउसकीपिंग के एक कर्मचारी सतीश ने सबसे पहले देखा था. एफआईआर में बताया गया है कि सतीश ही दोनों आरोपियों को मेकअप रूम से लॉबी में ले गया. यह देखकर शाहरुख खान भी दंग रह गए. इसके बाद मन्नत के सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस का मानना है कि दोनों आरोपी मन्नत की बाहरी दीवार फांदकर बंगले में घुसे थे.

Govinda Sunita Interview: कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के परिवार में क्यों आई दरार? आखिरकार सुनीता ने बताया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget