एक्सप्लोरर

'लगान' और 'गदर' की आंधी के बीच आई थी ये फिल्म, फिर भी रही सुपरहिट, थिएटर्स में फिर हुई रिलीज

Tum Bin Re-Release Date: 23 साल पहले आई फिल्म तुम बिन एक बार फिर से रिलीज की गई है. 2001 में 'लगान' और 'गदर' की रिलीज के लगभग एक महीने बाद 'तुम बिन' आई लेकिन फिर भी फिल्म हिट हो गई थी.

Tum Bin Re-Release Date: 23 साल पहले फिल्म तुम बिन रिलीज हुई थी जिसकी कहानी तो पसंद की ही गई थी लेकिन इसका म्यूजिक सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. इसी फिल्म से अभिनव सिन्हा ने डायरेक्शन में डेब्यू किया था. फिल्म तुम बिन को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है और इसकी जानकारी प्रोड्यूसर्स ने X हैंडल पर दी.

फिल्म तुम बिन को अगर आप पसंद करते हैं और इसके म्यूजिक का आनंद थिएटर्स में लेना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए. आपके नजदीकी थिएटर्स में फिल्म तुम बिन 20 सितंबर से लग चुकी है. चलिए आपको फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.

'तुम बिन' को फिर से किया गया रिलीज

टी-सीरीज के X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया. इसके कैप्शन में लिखा, 'क्योंकि कुछ प्रेम कहानियों को फिर से एक्सपीरियंस करना चाहिए. तुम बिन पीवीआर आइनॉक्स में 20 सितंबर से.' फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा इस बात से काफी एक्साइटेड हैं कि उनकी फिल्म फिर से सिनेमाघरों में आ रही है.

13 जुलाई 2001 को फिल्म तुम बिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था वहीं फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म तुम बिन में संदली सिन्हा, प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक और राकेश बापत लीड रोल में नजर आए थे. Sacnilk के अनुसार, फिल्म तुम बिन का बजट 2.50 करोड़ रुपए था जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 7.25 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म का वर्डिक्ट हिट था. 

फिल्म तुम बिन के अनसुने किस्से

फिल्म तुम बिन के गाने आज भी सुन लो तो दिमाग अलग ही दुनिया में चला जाता है. इस फिल्म को आपने कई बार देखा होगा लेकिन इससे जुड़ी बातें आप नहीं जानते होंगे. यहां आपको जो भी बातें बता रहे हैं उन्हें आईएमडीबी के मुताबिक, लिखा गया है.

1.'तुम बिन' के म्यूजिक ने उस साल कई रिकॉर्ड तोड़े थे और बाद में इसके गाने क्लासिक एवरग्रीन बन गए थे.

2.इस फिल्म से प्रियांशु चटर्जी ने डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं लेकिन आज भी उन्हें इसी फिल्म के लिए याद किया जाता है.


लगान' और 'गदर' की आंधी के बीच आई थी ये फिल्म, फिर भी रही सुपरहिट, थिएटर्स में फिर हुई रिलीज

3.'तुम बिन' की रिलीज 2001 में 13 जुलाई को हुई थी और इसके लगभग 1 महीने पहले यानी 15 जून को 'गदर' और 'लगान' रिलीज हुई थी जो हिंदी सिनेमा की बड़ी कामयाब फिल्मों में एक है.

4.फिल्म तुम बिन की शूटिंग कनाडा में ही हुई थी और इसे वहां भी रिलीज किया गया था. फिल्म को वहां अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

5.हिमांशु मलिक ने इस फिल्म से पहले कुछ म्यूजिक वीडियो किए थे. 'तुम बिन' के ऑडिशन्स के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी कई लोगों के बीच उन्हें सिलेक्ट किया गया था.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले Kamal Haasan की Thug Life ने की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई, इस मामले में बनाया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जनरेशन' बयान पर दी सफाई
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
'आवारापन' के फ्लॉप होने से टूट गई थीं श्रिया सरन, बोलीं- अवॉर्ड शो तक में नहीं बुलाया
'आवारापन' के फ्लॉप होने से टूट गई थीं श्रिया सरन, बोलीं- अवॉर्ड शो तक में नहीं बुलाया

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget