एक्सप्लोरर

सिक्किम को अंशात क्षेत्र कहे जाने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, बाद में मांगी माफी

प्रियंका ने हाल ही में सिक्किमी भाषा की अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'पाहुना' को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया था. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा किया था कि यह सिक्किम से बनने वाली पहली फिल्म है क्योंकि यह बेहद अशांत क्षेत्र है.

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा को सिक्किम को उग्रवाद से प्रभावित राज्य कहना भारी पड़ गया है. राज्य सरकार ने उनकी टिप्पणी की निंदा की और साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह अपने इस बयान को लेकर निशाने पर आ गई हैं. हालांकि प्रियंका अपने इस बयान को लेकर माफी मांग चुकी हैं.

सिक्किम के पर्यटन सचिव सी जांग्पो ने कहा है कि प्रियंका ने इस संबंध में पर्यटन मंत्री उगेन टी ग्यात्सो को एक ईमेल लिखा है. प्रियंका ने लिखा, ''मैं किसी भी तरह से सिक्किम के लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी. मेरी टिप्पणी को गलत समझा गया.''

अपने पत्र में प्रियंका ने लिखा है, ‘‘मैं जानती हूं कि सिक्किम अनेक शरणार्थियों के लिए अतुलनीय मेजबान देश है और हमारी फिल्म इसे बच्चों के नजरिये से दिखाती है.’’ हालांकि, प्रियंका की इस टिप्पणी पर राज्य सरकार ने और नाखुशी जताई और प्रियंका से इस पूरे मामले में फिर से माफी मांगने को कहा है.

प्रियंका ने हाल ही में सिक्किमी भाषा की अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'पाहुना' को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया था. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा किया था कि यह सिक्किम से बनने वाली पहली फिल्म है क्योंकि यह बेहद अशांत क्षेत्र है.

इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ''यह एक सिक्किमी फिल्म है. सिक्किम पूर्वोत्तर भारत में एक छोटा सा राज्य है जहां कभी भी कोई फिल्म उद्योग नहीं रहा या कोई ऐसा नहीं रहा जिसने यहां से फिल्म का निर्माण किया हो. यह पहली फिल्म है जो इस क्षेत्र से उभरकर आई है क्योंकि यह क्षेत्र उग्रवाद और चिंताजनक परिस्थितियों के कारण अशांत है. मैं इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं.''

यह इंटरव्यू सामने आते ही प्रियंका कई ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गईं और उन्हें राजनीतिक तौर पर अशिक्षित भी कहा गया. असम के एक पटकथा लेखक बिश्वातोष सिन्हा ने पोस्ट किया, “प्यारी प्रियंका चोपड़ा, सिक्किम एक शांत जगह है और #पाहुना इस क्षेत्र से पहली फिल्म नहीं है. कृपया पूर्वोत्तर के बारे में सही तथ्य जान लें.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विवेक ऑबेरॉय के डेब्यू के लिए पिता सुरेश ने खटखटाए दरवाजे, बेटे ने भी झेला लंबा स्ट्रगल
विवेक ऑबेरॉय के डेब्यू के लिए पिता सुरेश ने खटखटाए दरवाजे, बेटे ने भी झेला लंबा स्ट्रगल
पहली बार भंसाली और धनुष संग काम करेंगी करीना कपूर खान? प्रोड्यूसर ने दिया सबसे बड़ा अपडेट
पहली बार भंसाली और धनुष संग काम करेंगी करीना? प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा अपडेट
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
'रामायण' के भोजपुरी ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल, लोग बोले- '100 करोड़ तो यहीं से आएंगे'
'रामायण' के भोजपुरी ट्रेलर ने जीता फैंस का दिल, लोग बोले- '100 करोड़ तो यहीं से आएंगे'

वीडियोज

Gaurav Khanna Divorce Row में Orry का बड़ा बयान, Akanksha को बताया ‘Snake in the Grass’
Vande Mataram विवाद पर Kangana का Sharmila Tagore को जवाब, बोलीं- ‘Hindu-Muslim Mindset से बाहर आएं’
Rajpal Yadav का करारा जवाब, बोले- ‘5 करोड़ नहीं, 100 करोड़ में भी कोई मुझे खरीद नहीं सकता’
बेटे के साथ पापा की जिंदगी का खात्मा LIVE !
Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget