टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर से फोन पर की बात
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे फोन पर बात की और उनका हाल जाना. साथ ही आरोपियों को पकड़ने का भी आश्वासन दिया.

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने मुंबई ही नहीं देश भर को दहला दिया है. रविवार 18 अक्टूबर पर जब एक्टर जुहू के पुष्पा पार्क में बॉलीवॉल खेलकर लौट रहे थे तो उन पर 3 बाइक सवार ने हमला कर दिया. उनकी कार पर गोलीबारी की गई, जिसमें दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इसमें ड्राइवर फिरदौस के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है.
इसी बीच अब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता से फोन पर बात की और उनका हाल जाना है. टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी बिश्वोई ग्रुप द्वारा ली गई है. मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसके लिए 15 स्पेशल टीमें गठित की गई हैं, जिसमें से 8 टीमें रवाना भी हो चुकी हैं.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ को किया फोन
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने सभी को चौंका दिया और इस घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें फोन किया और उनका हाल जाना. ANI के अनुसार, सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा, 'हम सब आपके साथ हैं. हम जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें पकड़ लेंगे.'
Firing incident involving actor Tiger Shroff | Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis called actor Tiger Shroff and spoke with him. He assured him, saying, “We are all with you. We will trace and apprehend the accused at the earliest.” https://t.co/r4noMNxE3x
— ANI (@ANI) October 18, 2026
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी किया फोन
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंगे ने भी टाइगर श्रॉफ का हाल जाना. उन्होंने ANI से बातचीत में बताया, 'मैंने टाइगर और उनके पिता जैकी श्रॉफ से बात की. और उन्हें कहा कि सरकार उनके साथ है. कोई भी डराएगा धमकाएगा पुलिस और सरकार उसे बख्शा नहीं जाएगा. चिंता की जरूरत नहीं है. जितने ही सेलेब्रिटी हैं सबकी सुरक्षा का जायजा लिया जाएगा.'
10 राउंड फायरिंग 2 लोग घायल
फॉरेंसिंक की जांच के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर 10 राउंड फायरिंग की गई है. हालांकि, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग के 5 राउंड आवाज सुनाई दे रही है. हालांकि, अभी शुरुआती जांचे हैं. फाइनल रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा. इसके साथ ही इस घटना में दो लोगों के घायल होने की जानकारी भी है. इसमें ड्राइवर फिरदौस के हाथ में चोट लगने की जानकारी है. दूसरे शख्स का नाम उमेश चौधरी बताया जा रहा है.
गौरतलब है कि जुहू में जहां पर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की गई है वहां से रोहित शेट्टी का घर 300-400 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है. उनके घर पर भी पिछले साल फायरिंग हुई था. मुंबई पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है.





















