एक्सप्लोरर
जब आलिया ने कहा- तेरे बिना गुजारा ऐ दिल है मुश्किल, वीडियो वायरल
फैन्स ने दोनों का नाम एक साथ जोड़कर 'रालिया' बुलाना भी शुरु कर दिया है.

नई दिल्ली: ग्लैमर के गलियारे में इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की हर तरफ चर्चा है. ये दोनों स्टार्स अप्रत्यक्ष रुप से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप की बात कबूल भी कर चुके हैं. इसके बाद से ही इन दोनों के बुहत सारे फैन पेज क्रिएट हो गए हैं जिन पर इनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट होती रहती हैं. फैन्स ने दोनों का नाम एक साथ जोड़कर 'रालिया' बुलाना भी शुरु कर दिया है. अब आलिया भट्ट की एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें वो रणबीर कपूर का ही सुपरहिट गाना गाती नज़र आ रही हैं.
आलिया भट्ट के फैन पेज ने ये वीडियो पोस्ट किया है जो उमंग अवॉर्ड के दौरान का है. इसमें स्टेज पर आलिया भट्ट, मनीष पॉल और करन जौहर मौजूद हैं. यहां जब उनसे गाना गाने को कहा गया तो उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का टाइटल सॉन्ग चुना. अब ये वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर की फिल्म संजू रिलीज हुई है. इस दौरान आलिया और रणबीर कई बार साथ नज़र आए. Video: गर्लफ्रेंड आलिया के साथ संजय दत्त के घर पहुंचे रणबीर कपूर हाल ही में रणबीर कपूर आधी रात को आलिया के घर भी पहुंचे और उनके पापा महेश भट्ट से मुलाकात की. इसके बाद से ये अटकलें भी तेज हो गई हैं कि रणबीर के साथ आलिया के रिश्ते के लिए उनके पापा ने भी हामी भर दी है. देखें- आधी रात गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से मिलने उनके घर पहुंचे रणबीर कपूर, देखें तस्वीरें ये दोनों स्टार्स साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है. फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करने वाले हैं. मम्मी नीतू और बहन के साथ आलिया को लेकर डिनर पर पहुंचे रणबीर, देखें PICS
और पढ़ें























