एक्सप्लोरर

आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर शाहिद की ‘कबीर सिंह’ देख रहे हैं किशोर, सामने आई चौकाने वाली जानकारी

आईनॉक्स मुंबई के एक अधिकारी ने इस बात को स्वीकार किया कि मल्टीप्लेक्स चेन 'कबीर सिंह' के मामले में चुनौती का सामना कर रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में किशोर यह फिल्म देखने आ रहे हैं.

 

जयपुर: जयपुर में टेक्नोलोजी का खुल्लम-खुल्ला दुरुपयोग करते हुए किशोरों को ए-रेटेड बॉलीवुड फिल्म 'कबीर सिंह' देखने के लिए अपने आधार कार्ड पर अपनी उम्र में छेड़छाड़ करते देखा गया है. शाहिद कपूर स्टारर ‘कबीर सिंह सिनेमा हॉल में सुपरहिट चल रही हैं, लेकिन इसे 'वयस्क' प्रमाण पत्र मिला है, जिससे 18 साल से कम उम्र के लोग फिल्म नहीं देख सकते. आकाश (बदला हुआ नाम) ने बताया, "मैंने और मेरे दोस्तों ने अपने आधार कार्ड की तस्वीर ली और जन्मतिथि को बदलने के लिए उसे एक मोबाइल ऐप पर एडिट किया. किसी ने थिएटर के गेट पर हमें नहीं रोका और हम फिल्म देखने में कामयाब रहे."

एक अन्य छात्र युवराज (बदला हुआ नाम) ने कहा, "हमने 'बुक माई शो' से थोक में कई टिकट बुक करवाए और आश्चर्यजनक रूप से किसी ने भी हमारी उम्र या पहचान पत्र के बारे में नहीं पूछा." उसने आगे कहा, "सिनेमा हॉल के गार्ड ने हमें रोका, लेकिन हमारे स्कूल के दोस्तों ने हमें पहले ही बता रखा था कि इससे कैसे निपटना है. इसलिए हमने अपने स्मार्टफोन से अपने आधार कार्ड की तस्वीर ली, जन्मतिथि को बदला और मिनटों में वयस्क बन गए."

टिकट बुकिंग वेबसाइट 'बुक माई शो' के एक अधिकारी ने कहा, "टिकट बुक करने के दौरान हमारी साइट पर एक पॉप-अप दिखाई देता है जो यह कहता है कि 18 साल से कम उम्र के लोग ए-रेटेड फिल्म नहीं देख सकते, लेकिन लोग इस पॉप-अप को अनदेखा कर देते हैं और टिकट बुक करते हैं. चूंकि यह ऑनलाइन ट्रांजैक्शन है इसलिए हम उनके पहचान पत्र नहीं मांगते, जिन्हें सिनेमा हॉल के गेट पर जांचा जाता है."

आईनॉक्स मुंबई के एक अधिकारी ने इस बात को स्वीकार किया कि मल्टीप्लेक्स चेन 'कबीर सिंह' के मामले में चुनौती का सामना कर रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में किशोर यह फिल्म देखने आ रहे हैं. उन्होंने कहा, "हालांकि हमारे कर्मचारी स्थिति को बड़ी ही विनम्रता के साथ संभलकर उन्हें थिएटर से वापस भेज रहे हैं."

आईनॉक्स के अधिकारी ने कहा, "जब कोई ग्राहक ए-रेटेड फिल्म के बारे में पूछताछ करता है तो हम साफ तौर पर बता देते हैं कि केवल 18 साल से बड़ी उम्र के लोग ही इसे देख सकते हैं. हम ए-रेटेड फिल्मों के लिए टिकट पर एक लाल रंग की मुहर भी लगाते हैं."

मनोवैज्ञानिक डॉ. अनामिका पाप्रीलवाल के मुताबिक, "फिल्म में नायक कबीर सिंह, की किसी चीज को पाने की तीव्र इच्छा के बारे में दिखाया गया है, जिसे युवाओं द्वारा सराहा जा रहा है."

डॉ. अनामिका ने कहा कि उन्होंने स्वयं कई युवाओं से बात की जो फिल्म देखकर आए. "उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे दिमाग का इस्तेमाल किए बगर देखा जाना चाहिए और इसके खत्म होने के बाद इसे भूल जाना चाहिए. अगर हम इसे हमारी जिंदगी में लागू करेंगे तो हम राह से भटक जाएंगे."

डॉ. अनामिका का कहना है, "उम्मीद है कि युवा अपरिपक्व दिमाग पर गलत विचारों के अनावश्यक महिमामंडन के नकारात्मक प्रभाव से बचें."

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget