एक्सप्लोरर

Home Tour Video: लिविंग रूम से लेकर बच्‍चों की नर्सरी तक...नेहा धूपिया-अंगद बेदी का पूरा घर है बेहद शानदार

Neha Dhupia Angad Bedi Home Tour: नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने घर का होम टूर कराया है. यह बहुत ही शानदार है. उन्‍होंने अपने खूबसूरत घर के हर एक कोने से मिलवाया है, जो कोई ना कोई कहानी कहता है.

Step Inside Neha Dhupia And Angad Bedi Dream Home: हर किसी के लिए घर की अपनी-अपनी परिभाषा होती है. नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) के लिए घर वो है, जहां दिल बसता है और वाकई उनका सपनों का घर आपका दिल जीत लेगा. यह कपल जितना प्‍यारा है, उतना ही प्‍यारा उनके घर का हर एक कोना है. तो चलिए जब इतनी तारीफ हो ही रही है तो क्‍यों ना नेहा और अंगद के घर का होम टूर ही करा दिया जाए. हो सकता है इसी बहाने आपको भी अपने घर को सजाने का और बेहतर बनाने का कुछ आइडिया ही हाथ लग जाए, क्‍योंकि दोनों के घर की हर एक दीवार की अपनी एक कहानी है. 

नेहा और अंगद ने 2018 में शादी की थी और अब दो बच्‍चों के माता-पिता बन चुके हैं. दोनों साथ में एक खुशहाल पारिवारिक जिंदगी जी रहे हैं और एकदूसरे के सपोर्ट के बिना यह बिल्‍कुल भी मुमकिन नहीं था. दोनों ने हाल ही में 'एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज' के एक एपिसोड में अपने ड्रीम होम का टूर कराया था. 


Home Tour Video: लिविंग रूम से लेकर बच्‍चों की नर्सरी तक...नेहा धूपिया-अंगद बेदी का पूरा घर है बेहद शानदार

होम टूर कराने का नेहा और अंगद का अंदाज भी बहुत प्‍यारा था. दोनों ने कहा कि हर घर के पास कुछ कहानियां बताने को होनी चाहिए और अगर आपने इस घर को खटखटाया है तो यकीनन आपको हर एक दीवार एक कहानी कहती नजर आएगी. उनके मुताबिक, घर की साइज से कोई फर्क नहीं पड़ता है. घर वो होता है, जहां आपका दिल बसता है. 


Home Tour Video: लिविंग रूम से लेकर बच्‍चों की नर्सरी तक...नेहा धूपिया-अंगद बेदी का पूरा घर है बेहद शानदार

इसके बाद नेहा और अंगद एक-एक करके अपने घर के हर कोने से मिलवाते हैं. फिर चाहे वो उनका लिविंग एरिया हो, किचन हो या फिर बच्‍चों की खूबसूरत नर्सरी. साथ ही दोनों अपनी प्‍यार भरी जिंदगी के किस्‍से भी सुनाते हैं, जैसे कि जिस दिन अंगद ने नेहा को चाय बनाकर पिलाई, उस दिन उन्‍हें पक्‍का यकीन हो गया कि वही उनकी जिंदगी के बेस्‍ट मैन हैं. 

होम टूर के दौरान अंगद अपने हैप्‍पी प्‍लेस के बारे में भी बताते हैं, जहां वह सिर्फ और सिर्फ आराम फरमाते हैं. अंगद को किचन में काम करते भी देखा जा सकता है. उन्‍होंने घर में मेहमाननवाजी का भी पूरा ख्‍याल रखा है. इसके लिए अंगद ने एक छोटा सा बार एरिया भी बना रखा है. अपने पिता बिशन सिंह बेदी से इंस्‍पायर्ड होकर उन्‍होंने ऐसा किया है. 


Home Tour Video: लिविंग रूम से लेकर बच्‍चों की नर्सरी तक...नेहा धूपिया-अंगद बेदी का पूरा घर है बेहद शानदार

नेहा (Neha Dhupia) और अंगद (Angad Bedi) का घर बहुत ही शानदार है. हर एक एरिया का डिजाइन काबिल-ए-तारीफ है. रंगों का ज्‍यादा इस्‍तेमाल नहीं किया है. अंगद ने कहा कि हमारी जिंदगी कलरफुल है. उन्‍होंने बच्‍चों की नर्सरी भी दिखाई, जहां खिलौनों के साथ किताबों को देखकर आपको बहुत अच्‍छा लगेगा. बच्‍चों की वजह से उनका घर बहुत बिखरा-बिखरा भी रहता है, मगर नेहा ने कहा कि उनकी यह खूबसूरत दुनिया है और उन्‍हें इससे प्‍यार है. ये रहा नेहा और अंगद के होम टूर का वीडियो. निश्चित रूप से आपको यह पसंद आएगा. 

यह भी पढ़ें: महिला बनकर अभिनेता Nawazuddin Siddiqui को समझ आया बॉलीवुड अभिनेत्रियों का दर्द!

यह भी पढ़ें: Photos: सुष्मिता सेन ने छोटी बेटी अलीशा का मनाया बर्थडे, प्‍यारा पोस्‍ट शेयर कर जीत लिया दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget