एक्सप्लोरर

एक्ट्रेस जो नाम से थी मुस्लिम और धर्म से थी हिंदू, कम उम्र से शरू कर दीं फिल्में, पहचाना क्या?

Tabassum Birth Anniversary: एक ऐसी एक्ट्रेस जो कम उम्र में फिल्में करने लगी थीं. उनकी लोकप्रियता पूरी फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ी और ये एक्ट्रेस लतीफे भी सुनाती थीं. उस एक्ट्रेस का नाम तबस्सुम था.

Tabassum Birth Anniversary: सेलिब्रिटीज के बारे में फैंस जानना चाहते हैं इसलिए पॉडकास्ट में इंटरव्यू आज के दौर का बेस्ट विकल्प है. लेकिन एक दौर था जब सेलिब्रिटीज का वन टू वन इंटरव्यू डायरेक्ट लिया जाता था और  इसकी होस्ट सभी सेलिब्रिटीज की चहेती भी थीं. उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग भी की और इंटरव्यूज लेकर लोगों को खूब एंटरटेन भी किया. उस बेमिसाल पर्सनैलिटी का नाम तबस्सुम था जो आज हमारे बीच नहीं हैं.

बेबी तबस्सुम के तौर पर उन्होंने ढेरों फिल्में कीं और उसके बाद भी कई फिल्मों में नजर आईं. लेकिन तबस्सुम ज्यादा अपने इंटरव्यूज को लेकर फेमस हुईं, इसके अलावा वो लतीफे सुनाने के लिए भी जानी जाती थीं. 9 जुलाई तबस्सुम को 80वीं बर्थ एनिवर्सरी है और इस मौके पर चलिए आपको उनसे जुड़ी कुछ सुनी-कुछ अनसुनी बातें बताते हैं.

कौन थीं तबस्सुम?

9 जुलाई 1944 को मुंबई में किरण बाला का जन्म हुआ जिसके पिता हिंदू अयोध्यानाथ सचदेव थे और मां मुस्लिम अस्गरी बेगम था. अयोध्यानाथ भारतीय फ्रीडम फाइटर थे, वहीं इनकी मां अस्गरी बेगम भी फ्रीडम फाइटर थीं, इसके साथ वो लेखक और जर्नलिस्ट भी थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tabassum Govil (@babytabassum)

एक इंटरव्यू में तबस्सुम ने कहा था, 'मेरे पिता ने मुझे 'तबस्सुम' नाम दिया लेकिन मेरी मां का धर्म मेरे माइंड में रहा, मेरी मां ने मुझे 'किरण बाला' नाम दिया और मेरे पिता का धर्म भी मेरे माइंड में रहा. ऑन पेपर मेरा नाम किरण बाला था जो शादी के बाद किरण बाला गोविल हुआ. वहीं मेरे पिता का दिया नाम मैंने फिल्मों में रखा और दुनिया मुझे इसी नाम से जानती है.' 

तबस्सुम की शादी और बच्चे

तबस्सुम ने विजय गोविल के साथ शादी की थी जो टीवी एक्टर अरुण गोविल के बड़े भाई थे. अरुण गोविल को आपने फेमस सीरियल 'रामायण' में भगवान राम का रोल प्ले करते देखा होगा. रिश्ते में तबस्सुम गोविल एक्टर अरुण गोविल की भाभी थीं. तबस्सुम और विजय गोविल के बेटे होशंग गोविल ने फिल्मों में काम किया लेकिन फ्लॉप रहे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tabassum Govil (@babytabassum)

लेकिन बतौर प्रोड्यूसर अब वो काम करते हैं, साथ ही अपनी मां के इंटरव्यू वाले यूट्यूब चैनल को भी मैनेज करते हैं. साल 2007 में विजय गोविल का निधन हो गया था. वहीं 18 नवंबर 2022 को तबस्सुम गोविल का भी निधन हो गया था. अपने आखिरी समय पर उन्होंने लोगों को फिल्मी दुनिया के किस्से सुनाए जिसे आप उनके यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.

तबस्सुम की फिल्में और शोज 

तबस्सुम ने साल 1947 में आई फिल्म मेरा सुहाग में नरगिस के बचपन का रोल प्ले किया था तब तबस्सुम महज 4 साल की थीं. इसके बाद उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्में कीं. बड़े होने पर भी तबस्सुम ने 'दीदार', 'जोगन', 'बहार', 'बड़ी बहन', 'संग्राम', 'अफसाना' जैसी कई फिल्मों में काम किया है. साल 1972 में तबस्सुम का शो फूल खिले गुलशन-गुलशन आता था जिसमें वो एंकर थीं और दूरदर्शन पर ये शो काफी चला था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tabassum Govil (@babytabassum)

तबस्सुम को ज्यादातर एक्टर्स छोटी बहन मानते थे जिनमें राजेश खन्ना, सुनील दत्त, राज कपूर जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं. वहीं दिग्गज फिल्ममेकर बी आर चोपड़ा उन्हें बेटी मानते थे. तबस्सुम ने लगभग सभी सितारों का इंटरव्यू लिया है और कुछ साल पहले उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल 'तबस्सुम टॉकीज' शुरू किया था जिसे अब उनके बेटे चलाते हैं.

यह भी पढ़ें: 'हां...मैं शराब पीती रही, लेकिन किसी ने इसकी वजह पूछी?' टॉक शो में जब इस पॉपुलर एक्ट्रेस ने किए थे कई खुलासे, जानें कौन हैं वो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget