एक्सप्लोरर

तापसी पन्नू को ट्रोल ने कहा सबसे भद्दी एक्ट्रेस, अभिनेत्री ने दिया मुंह तोड़ जवाब

तापसी को ट्रोल करते हुए एक ट्विटर यूजर ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे भद्दी एक्ट्रेस कह डाला ऐसे में तापी ने जो रिप्लाई दिया उससे उनके फैंस काफी खुश हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के लिए ट्रोलिंग आम बात है. आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटी ट्रोलिंग का सामना करता हैं कई बार वो ट्रोल करने वालो को इसका मुंहतोड़ जवाब दे देते हैं तो कई बार इसे इग्नोर करना ही बेहतर ऑप्शन मानते हैं. इस बार ट्रोलिंग का लेटेस्ट शिकार हो गई हैं अभिनेत्री तापसी पन्नू. तापसी पिछले दिनों रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' में नजर आईं थीं साथ ही जल्द रिलीज होने वाली ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' का हिस्सा हैं.

ऐसे में तापसी को ट्रोल करते हुए एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "तापसी पन्नू बॉलीवुड की सबसे भद्दी दिखने वाली अभिनेत्री हैं. मैं आशा करता हूं कि उन्हें फिर न देखूं. 2-3 फिल्मों के बाद वो बॉलीवुड इंडस्ट्री से बाहर हो जाएंगीं." यूजर के इस कमेंट को देखने के बाद तापसी ने अपनी प्रतिक्रिया देने में जरा भी वक्त नहीं लगाया.

तापसी ने इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, "लेकिन दो-तीन को पहले ही हो गईं... मुल्क, मनमर्जियां और फिर बदला. और माफ कीजिए मेरी वजह से आपको निराशा होगी लेकिन मैं दो फिल्में और भी साइन कर चुकी हूं... थोड़ा तो और झेलना पड़ेगा."

इसके साथ ही एक और यूजर ने तापसी को ट्रोल करने की कोशिश की जिसे उन्होंने मुंह बंद कर देने वाला जवाब दे डाला. दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, "अरे क्या बात कर रही हैं आप!! इसमें झेलना कैसा?? मैं तो आपकी फिल्में ही नहीं देखता.. तो पता ही नहीं चलता कब आईं और कब गईं.. जानकारी: तो फॉलो क्यो कर रहा हूं? मुल्क के प्रमोशन के लिए आगे और क्या नौटंकी होगी वो देखने की इच्छा रखता हूं."

इस ट्वीट का अपने ही तरीके से जवाब देते हुए तापसी ने रिप्लाई किया, "मतलब आपका मनोरंजन तो कर रही हूं मैं. मतलब एक अभिनेत्री का काम तो हो गया. जानकारी: कृप्या अपना टेस्ट सुधारिए तो फिल्म भी देख पाएंगे. जय श्री राम."

आपको बता दें कि 'मुल्क' 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इसके साथ ही तापसी पन्नू बहुत जल्द अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'मनमर्जियां' में भी दिखाई देने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी की जा चुकी है. फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू को अमिताभ बच्चन के साथ साल 2016 में आई फिल्म 'पिंक' से लोकप्रियता मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
Thursday Box Office Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक
'इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है'? 'देऊळ बंद 2' के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट
'इसमें हिंदू-मुस्लिम वाली क्या बात है'? 'देऊळ बंद 2' के लिए मदद करने पर ट्रोल हुए थे शाहरुख खान, अब डायरेक्टर ने किया रिएक्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget