एक्सप्लोरर

कृष्णा सेन पर फिल्म लेकर आ रही हैं स्वरा भास्कर, कहा- मुझमें डायरेक्टर बनने के गुण नहीं

स्वरा अपनी निर्माता कंपनी कहानीवाले के बैनर तले कृष्णा सेन की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्माण कर रही हैं. यह फिल्म कृष्णा सेन उर्फ स्वीटी सेन की सच्ची कहानी पर आधारित है.

नई दिल्ली: फिल्म निर्माण के क्षेत्र में हाथ आजमाने की कोशिश करने को तैयार बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को फिल्म-निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होंने बताया कि वह किसी भी फिल्म का निर्देशन नहीं करना चाहतीं, क्योंकि उनके पास वो नजरिया और दृष्टिकोण नहीं है जो एक निर्देशक की होनी चाहिए. लक्मे फैशन वीक में स्वरा ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मेरे अंदर निर्देशक बनने के गुण हैं. मैं अभिनेत्री बनकर ही खुश हूं और साथ ही निर्माता बन कर भी."

स्वरा अपनी निर्माता कंपनी कहानीवाले के बैनर तले कृष्णा सेन की जीवनी पर आधारित फिल्म का निर्माण कर रही हैं. यह फिल्म कृष्णा सेन उर्फ स्वीटी सेन की सच्ची कहानी पर आधारित है. इस बेनाम फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के ईद-गिर्द घूमती है जो खुद को पुरुष बताती है और दो महिलाओं से विवाह भी करती है.

'अनारकली ऑफ आरा' की इस अभिनेत्री ने बताया कि यह किरदार उनके सबसे ज्यादा मांग की जानेवाले किरदारों में से एक है.

उन्होंने आगे बताया, "मैं एक ऐसे फिल्म का निर्माण कर रही हूं जो एक महिला की जीवनी से प्रेरित है. महिला पुरुषों के परिधान धारण कर पुरुष बन जाती है, जिसकी वजह से यह किरदार मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण है."

आपके लिए ज्यादा भयावह क्या था..अभिनय करना या फिल्म का निर्माण करना? इस प्रश्न पर उन्होंने कहा कि ये दोनों ही अपने स्तर पर भयावह हैं. वैसे फिल्म का निर्माण करना उत्साहित करने वाली चुनौती है.

लक्मे फैशन वीक में स्वरा शो-टॉपर थीं, उन्होंने डिजाइनर प्रीति जैन नैनुटिया के परिधान पहन रखे थे.

जब उनसे पूछा गया कि वास्तविक जीवन में वे फैशन को लेकर कितनी सर्तक रहती हैं? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं बहुत ज्यादा फैशन को लेकर सजग नहीं रहती हूं. लेकिन इसे लेकर मुझे बहुत ज्यादा सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि एक अभिनेत्री के तौर पर हमें हमारे रूप को लेकर अक्सर चर्चा की जाती है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
'द पैराडाइज' ने मंगलवार को 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, 'द वन' ने भी किया धमाका
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था
करीना कपूर के शो में दिखेंगी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा, यूजर्स बोले- इस कोलैब का सोचा ही नहीं था
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का नया गाना 'वन नेम'
रजनीकांत के सिनेमा 50 साल पूरे होने का जश्न, रिलीज हुआ 'जेलर 2' का गाना 'वन नेम'
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम
विद्या बालन की नई तमिल फिल्म शुरू, आर. बाल्की संग फिर कर रहीं काम

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget