एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ने शुरू किया 'नेपोमीटर', आलिया की 'सड़क 2' को बताया 98% नेपोटिस्टिक

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के पति विशाल कीर्ति ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए बताया था कि उनके भाई ने बॉलीवुड फिल्मों में नेपोटिज्म यानि भाई-भतीजावाद/परिवारवाद को मापने के लिए एक 'नेपोमीटर' का ईजाद किया है.

मुम्बई : सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद अमेरिका में रहने वाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के पति विशाल कीर्ति ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए बताया था कि उनके भाई ने बॉलीवुड फिल्मों में नेपोटिज्म यानि भाई-भतीजावाद/परिवारवाद को मापने के लिए एक 'नेपोमीटर' का ईजाद किया है.

अब इसी 'नेपोमीटर' का इस्तेमाल करते हुए आलिया भट्ट-पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म 'सड़क 2' पर निशाना साधा गया है और नेपोटिज्म के चलते इस फिल्म का बॉयकॉट करने की अपील की गयी है. उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि खु्द महेश भट्ट ने इस डायरेक्ट भी किया है.

नेपोमीटर के जरिए कहा गया है - 'फिल्म 'सड़क 2' 98% नेपोटिस्टिक है. हमने इसे 5 श्रेणियों के आधार पर इसका मूल्यांकन किया है : निर्माता, लीड कलाकार, सहयोगी कलाकार, निर्देशक और लेखक. इनमें से 5 श्रेणियों में से 4 में बॉलीवुड परिवारों का शुमार है. क्या आप इस फिल्म को देखेंगे?"

उल्लेखनीय है कि हाल ही में डिज्नी हॉटस्टार की ओर से 'सड़क 2' को सीधे तौर पर उनके प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऐलान किया गया था. कई फिल्मों के ऐलान से जुड़े इस वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलिया भट्ट भी शामिल थीं. सिनेमाघरों के बंद होने के चलते 'सड़क 2' को सीधे तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर उत्साहित नजर आ रहीं आलिया ने कहा था कि वो हमेशा से चाहतीं थीं कि उनके पिता महेश भट्ट एक दिन उन्हें किसी फिल्म‌ में डायरेक्ट करें और 'सड़क 2' के जरिए आखिरकार उनका सपना पूरा हुआ.

25 जून को 'नेपोमीटर के बारे में जानकारी देते हुए सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने ट्वीटर पर लिखा था - "बॉलीवुड के नेपोटिज्म के खिलाफ जानकारी के साथ लड़ें. हम फिल्मों में मूल्यांकन उन फिल्मों में काम करनेवाले क्रू के नेपोटिस्टिक अथवा स्वतंत्र होने के आधार पर करेंगे. अगर नेपोमीटर का स्तर ऊंचा रहा, तो समझिए कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बॉयकॉट करने का वक्त आ गया है."

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने 25 जून इस 'नेपोमीटर' को ट्वीटर पर इंटोड्यूस करते हुए लिखा था कि इसे उनके भाई मयूरेश कृष्णा ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'सुसाइड के आने लगे थे ख्याल', शिल्पा शेट्टी संग तलाक की खबर सुन जेल में टूट गए थे राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी संग तलाक की खबर सुन जेल में टूट गए थे राज कुंद्रा, आया सुसाइड का खयाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget