एक्सप्लोरर

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत को ट्रिब्यूट देने वाला ये चित्रकार कौन है?

मंबई के लालबाग इलाके में सागर एक पेंटिंग शॉप चलाते हैं. उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ 40-50 बार देखी होगी. सागर ने कहा कि सुशांत एक उम्दा और बड़े कलाकार थे.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स और चाहनेवाले उनके गुजर जाने के एक साल के बाद भी उन्हें तरह-तरह से याद कर रहे हैं. उन्हें आज भी इस बाद यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत अब उनके बीच नहीं हैं. ऐसे ही एक शख्स हैं सागर कांबली जो सुशांत की मौत से आज भी बहुत दुखी हैं मगर अपनी चित्रकारी के जरिए सुशांत की मौत की पहली बरसी के मौके पर उन्हें याद करना नहीं भूले हैं.

सागर मुंबई के लालबाग इलाके में एक पेंटिंग की शॉप चलाते हैं जहां वे न सिर्फ बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियों की तस्वीरें कैनवास पर उकेरते हैं बल्कि दुनिया भर में नाम कमानेवाली शख्सियतों को भी अपनी तुलिका से रंग-बिरंगे अंदाज में सजाते हैं. सुशांत के गुजर जाने के एक साल के मौके पर सागर ने सुशांत की एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें उकेरकर उनमें रंग भरे हैं.

सुशांत की आखिरी रिलीज फिल्म 'दिल बेचारा', सुशांत की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'छिछोरे', क्रिकेटर मेहेंद्र सिंह धोनी पर बनी लोकप्रिय फिल्म 'धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी' के अलावा चित्रकार सागर ने सुशांत के बचपन की भी एक तस्वीर बनाकर उसे रंगों से संजोया है.


Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत को ट्रिब्यूट देने वाला ये चित्रकार कौन है?

सागर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "मेरी कलात्मकता के जरिए निकलीं सुशांत की तस्वीरें ही उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है". सागर कहते हैं, "सुशांत एक बहुत उम्दा और बड़े कलाकार थे. आज अगर सुशांत जिंदा होते तो उन्हें इस बात का अंदाजा होता कि उन्हें आज भी करोड़ों लोग किस कदर चाहते हैं. मैं भी उनके चाहनेवालों में से एक हूं और यही वजह है कि मैंने उनकी तमाम तस्वीरें बनाईं हैं."

सागर ने जब पहली बार सुशांत की फिल्म 'धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी देखी थी तो उन्हें नहीं पता था कि वो फिल्म में सुशांत की एक्टिंग के इस कदर दिवाने हो जाएंगे कि वे इस फिल्म को बार बार देखेंगे. सागर मुस्कुराते हुए कहते हैं, "मैंने धोनी कम से कम 40-50 देखी होगी. फिल्म में सुशांत ने माही के किरदार को कुछ इस तरह से जिया कि सुशांत और माही का फर्क ही मिट गया था."

एक साल के बाद भी सुशांत की मौत को लेकर लोगों के मन में तमाम तरह के सवालात और आशंकाएं हैं. ऐसे में सागर को सुशांत की मौत को लेकर क्या लगता है? इस सवाल पर वो एबीपी न्यूज़ से कहते हैं, "मुझे बस इतना लगता है कि सुशांत की मौत का सच लोगों के सामने आना चाहिए. लोगों को पता चलना चाहिए कि आखिर उन्होंने आत्महत्या क्यों की थी. उनके फैन्स को उनकी मौत का सच जानने का पूरा हक है."

Sushant Singh Rajput: एक्टर की बरसी पर Ankita Lokhande ने शेयर किया वीडियो, लिखा- फिर मिलेंगे चलते-चलते...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी संग इतने करोड़ में हुई म्यूजिक राइट्स की डील
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने मोटी रकम में खरीदे म्यूजिक राइट्स
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया हाथ, शुरू किया राहत अभियान
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सलमान खान, शुरू किया राहत अभियान
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget