एक्सप्लोरर

बेटे Karan Deol की शादी की तस्वीरें लीक करने पर रिश्तेदारों पर भड़क गए थे Sunny Deol, कहा था- शर्म नहीं आती?

Sunny Deol Scold Relatives: सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की हाल ही में शादी हुई है. करण की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.

Sunny Deol On Karan Wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. गदर 2 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दिया है. तारा सिंह ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है. गदर 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल मीडिया में इस बारे में बात कर रहे हैं लेकिन वह बात करने से पहले बहुत सावधान हो गए हैं. वह कुछ भी बोलने से पहले सोचते हैं. ये खासकर तबसे हो गया है जब से सनी के बेटे करण देओल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. बेटे की शादी की तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने पर सनी ने रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया है कि वह अपने रिश्तेदारों पर भड़क गए थे.

सनी देओल हाल ही में शो आप की अदालत में गए थे. जहां उन्होंने बेटे की शादी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें गुस्सा आ गया था. जिसके बाद वह अपने रिश्तेदारों से नाराज हो गए थे.

रिश्तेदारों पर भड़क गए थे सनी देओल
सनी देओल ने बताया कि बेटे करण की शादी के टाइम पर कुछ फैमिली मेंबर उनके घर में उन्हीं के साथ रुके हुए थे. वह इवेंट की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे. सनी ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- मैं अपने कुछ रिश्तेदारों से बहुत नाराज था. मैं कुछ लोगों पर घर के अंदर वीडियो रिकॉर्ड करने पर चिल्लाया. मैंने कहा- आपको शर्म नहीं आती?

सनी देओल ने बताया कि शुरुआत में वह दुखी थे लेकिन बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि हर गेस्ट वीडियो बना रहा है और हर किसी को ये करने से नहीं रोका जा सकता है. सनी ने कहा- जब फंक्शन शुरू हुआ तो मैंने देखा हर जगह वीडियो बन रही हैं. तो आखिर में मैंने कहा जाने दो, मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता हूं.

सनी देओल की गदर की बात करें तो फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है. हालांकि जवान के रिलीज होने के बाद से इसके कलेक्शन में गिरावट आ गई है. फिर भी 32 दिनों से गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें: Rasika Joshi Birth Anniversary: नाम से ज्यादा चेहरे से चमकीं रसिका जोशी, कैंसर से कुश्ती लड़कर हारीं जिंदगी की जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget