एक्सप्लोरर

'Gadar 2' के लिए सनी देओल ने कम कर दी अपनी फीस! प्रोडक्शन में लगाया ज्यादातर बजट, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Sunny Deol Compromised With His Fees: सनी देओल की फीस के बारे में बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा, 'सच बताऊं तो सनी ने खुद ही अपनी फीस कम कर दी. इन दिनों एक्टर्स की फीस डायरेक्टर्स से बहुत ज्यादा है.'

Sunny Deol Compromised With His Fees: 'गदर: एक प्रेम कथा' के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद अब 'गदर 2' धमाल मचाने के लिए तैयार है. 'गदर 2'  11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सनी देओल को लेकर खुलासा किया है कि फिल्म के लिए सनी देओल ने अपनी फीस से कॉम्प्रोमाइज किया है. दरअसल 'गदर 2' का बजट ज्यादा नहीं था जिसके चलते सनी देओल ने अपनी फीस कम कर दी.

लेहरन रेट्रो से बात करते हुए अनिल शर्मा ने बताया कि जब फिल्म मेकर उनसे फिल्म में इस्तेमाल किए गए गाड़ियों के बारे में बात कर रहे थे, तो उनसे फिल्म के बजट के बारे में पूछा गया. तब पहले तो अनिल शर्मा थोड़ा सा झिझके लेकिन बाद में उन्होंने कहा, 'लोग मार्केट में 80, 100, 150 करोड़ बोलते हैं. लेकिन हमारा बजट ऐसा कुछ नहीं है. यह बहुत कम है.'

सनी देओल ने खुद कम की फीस
अनिल शर्मा के बेटे और 'गदर 2' में 'तारा सिंह' के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि टेक्नीशियन से लेकर कलाकार तक चाहते थे कि फिल्म का ज्यादा से ज्यादा बजट प्रोडक्शन में खर्च हो. वहीं अनिल ने आगे बताया कि बजट के हिसाब से सबकी फीस को कंट्रोल किया गया. सनी देओल की फीस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'सच बताऊं तो सनी ने खुद ही अपनी फीस कम कर दी. इन दिनों एक्टर्स की फीस डायरेक्टर्स से बहुत ज्यादा है.'

इंडियन आर्मी ने भी किया सपोर्ट
अनिल शर्मा की मानें तो शूटिंग का बजट 500-600 करोड़ तक होता है. उनमें से 150 से 200 करोड़ लीड एक्टर का हिस्सा होता है. लेकिन हमने सोचा था कि पैसा प्रोडक्शन में लगाया जाए. अनिल शर्मा ने आगे ये भी खुलासा किया कि बजट के चलते वीएफएक्स का इस्तेमाल न करके 'गदर 2' में रियल एक्शन चलाया गया. हालांकि भारतीय सेना ने भी फिल्म मेकर्स को सपोर्ट किया और उन्होंने अपने वाहन, टैंक और सैनिकों के साथ-साथ शूटिंग के लिए जगह भी दी.

ये भी पढ़ें: 'Don 3' में कौन निभाएंगी रणवीर सिंह की 'जंगली बिल्ली' का रोल? लिस्ट में शामिल इन बड़ी एक्ट्रेसेज़ के नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 4 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget