एक्सप्लोरर

सुनील ग्रोवर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, लोगों को गुदगुदाने के लिए फिर से करेंगे ये रोल

कभी सब्जी तो कभी दूध बेचने वाली तस्वीरों की वजह से हाल फिलहाल में चर्चा में रहने वाले सुनील ग्रोवर के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है.

कभी सब्जी तो कभी दूध बेचने वाली तस्वीरों की वजह से हाल फिलहाल में चर्चा में रहने वाले सुनील ग्रोवर के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. दरअसल, उनकी वेब सीरीज सनफ्लावर के दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है. इसकी जानकारी खुद 'गुत्थी' ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी.

इस वजह से सुर्खियों में हैं सुनील

बता दें कि सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी से लाखों-करोड़ों दर्शकों के दिल जीत चुके हैं, लेकिन काफी समय से वह लापता से नजर आए. हालांकि, उनके पोस्ट लगातार सोशल मीडिया पर मिलते रहते हैं, जिसके बाद वह चर्चा में आ जाते हैं. इस बार वह सनफ्लावर के दूसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं.

क्राइम कॉमेडी है सनफ्लावर

गौरतलब है कि सनफ्लावर क्राइम कॉमेडी है, जो जी5 पर रिलीज हुई थी. इस वेब सीरीज में सनफ्लावर सोसायटी में एक लाश और दो संदिग्धों की कहानी दिखाई गई थी, जिसमें सुनील ग्रोवर भी फंसते नजर आते हैं. दरअसल, इस कहानी में एक शख्स अपनी बातों से संदिग्ध नजर आता है तो दूसरा अपनी हरकतों की वजह से शक के दायरे में आ जाता है.

कब रिलीज होगा दूसरा सीजन?

सुनील ग्रोवर ने सनफ्लावर के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी. हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया कि यह सीजन फ्लोर पर कब आएगा? इस बारे में सुनील ग्रोवर ने भी कोई जानकारी नहीं दी है.

फैंस ने इस अंदाज में दी बधाई

सनफ्लावर के दूसरे सीजन की जानकारी मिलने के बाद फैंस बेहद उत्साहित नजर आए. उन्होंने सुनील ग्रोवर को जमकर बधाइयां दीं. कुछ यूजर्स ने सुनील से कहा कि वे भी इस वेब सीरीज में काम करना चाहते हैं. वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'क्या मतलब कि अब शूटिंग स्टार्ट हो रही है. मैं समझा बस एडिटिंग चल रही होगी. लेकिन मैं इसका इंतजार कर रहा हूं. बड़े भाई, आपको दिल से प्यार.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शुक्रिया... कब से इंतजार था दूसरे सीजन का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Box Office: ओवरसीज में ‘जना नायकन' का धमाका, 11 दिनों में कमाए करोड़ों, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
ओवरसीज में ‘जना नायकन' ने 11 दिनों में की धांसू कमाई, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
Box Office: क्या 'सैयारा' के मुनाफे को मात दे पाएगी 'आवारापन 2'? जानें- कितना कमाना होगा?
क्या 'सैयारा' के मुनाफे को मात दे पाएगी 'आवारापन 2'? जानें- कितना कमाना होगा?
Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
'क्या हालत हो गई है आपकी...' PM मोदी का सपोर्ट कर ट्रोल हो रही हैं भूमि पेडनेकर
'क्या हालत हो गई है आपकी...' PM मोदी का सपोर्ट कर ट्रोल हो रही हैं भूमि पेडनेकर

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget