एक्सप्लोरर

Sunil Dutt Birthday: बस कंडेक्टर से बॉलीवुड, दिलचस्प प्रेम कहानी और फिर राजनेता, कुछ ऐसे चला था सुनील दत्त का करावां

Sunil Dutt Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त अपनी फिल्मों और उपलब्धियों की वजह से आज भी हमारे दिलों में जीवित है.

Sunil Dutt Birthday: 6 जून 1929 को एक ऐसे व्यक्ति ने जन्म लिया था, जिसने हिंदी सिनेमा जगत में राज किया था. फिल्मों से लेकर राजनीति तक इस शख्स का नाम हमेशा रोशन रहा और संजय दत्त (Sanjay Dutt) के रूप में आज भी चमक रहा है. जी हां हम बात करें हैं बॉलीवुड के सबसे बड़े दिग्गज दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त (Sunil Dutt) के बारे में एक्टर संजय दत्त के पिताजी सुनील दत्त की जीवन की कहानी बड़े संघर्ष और उतार चढ़ावों से भरी रही, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाढ़े थे. इस लेख में सुनील दत्त की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम उनके जीवन से जुड़े हर पहलू पर प्रकाश डालेंगे. 

बचपन में ही शुरू हो गई थी संघर्ष की कहानी 

पार्टिशन से पहले के पंजाब राज्य के झेलम जिला के खुर्दी गांव के एक गरीब परिवार में जन्म लेने वाले सुनील दत्त के संघर्ष की कहानी बचपन से ही शुरू हो गई थी. मजह 5 साल की उम्र में सुनील दत्त के सिर से पिता का साया उठ गया था. ऐसे में आजाद भारत से पहले जीवन जीने के लिए सुनील दत्त ने काफी कष्टों को देखा. मां कुलवंती देवी के जरिए बेटे सुनील दत्त की जैसे तैसे परवरिश हुई. इस दौरान सुनील ने अपनी पढ़ाई को जारी रखा और उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए वह माया नगरी मुंबई आ गए. मुंबई आकर सुनील दत्त ने जय हिंद कॉलेज से दाखिला लिया. 

पेट पालने के लिए की थी बस कंडक्टर की नौकरी 

जब सुनील दत्त कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे. उस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी. ऐसे में सितारों की नगरी मुंबई में अपना पेट पालने के लिए सुनील दत्त इधर-उधर नौकरी की तलाश में भटकने लगे. कड़ी मशक्त के बाद सुनील दत्त को मुंबई बेस्ट की बसों में बतौर कंडक्टर नौकरी मिल गई थी. जिससे सुनील रोज मर्रा का खर्चा चलने लगा था. 

रेडियो जॉकी से स्टार्ट किया था करियर

बस कंडक्टर की नौकरी करते-करते सुनील दत्त के जहन में एक सवाल हमेशा रहता था कि मुझे कुछ बड़ा करना है. कॉलेज के बाद सुनील दत्त ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर नहीं बल्कि रेडियो जॉकी के माध्यम से की थी. सुनील दत्त उस वक्त रेडियो सेयलॉन में हिंदी के सबसे फेमस अनाउंसर के पद पर तैनात थे. हालांकि उनके अंदर हमेशा से एक्टर बनने का सपना पनप रहा था. 

बॉलीवुड में ऐसे मिला पहला ब्रेक

सालों तक आरजे की नौकरी करने के बाद सुनील दत्त की किस्मत तब चमकी जब आजाद भारत के 8 साल बाद 1955 में उन्हें पहली फिल्म मिली. फिल्म का नाम था रेलवे प्लेटफॉर्म. हालांकि सुनील की यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी. लेकिन इसके बाद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस के साथ सुनील दत्त को फिल्म मदर इंडिया में अहम रोल मिला. बस फिर क्या था, इसके बाद सुनील दत्त ने पीछे मुड़कर नहीं और मदर इंडिया सुपरहिट साबित हुई. इतना ही नहीं नरगिस और सुनील दत्त की मदर इंडिया भारत की पहली फिल्म बनी जिसे ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया. 

फिल्म में जिस एक्ट्रेस के बेटे बने सुनील दत्त बाद में उनके ही बने पति

सुनील दत्त और नरगिस की प्रेम कहानी बॉलीवुड में सुनहरे पन्नों में लिखी गई है. फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त ने नरगिस के बेटे का किरदार अदा किया था. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर एक बार आग लग गई, जिसमें नरगिस फंस गई. ऐसे में सुनील दत्त ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उनको आग की लपटों से बचाया. इस दौरान सुनील को काफी चोटे भी आईं. बस यहीं से सुनील नरगिस के दिल में घर कर गए. इस फिल्म से इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा और 11 मार्च 1958 को नरगिस और सुनील एक दूजे के हो गए. इसके बाद इन दोनों के तीन बच्चे भी है, जिनके नाम प्रिया दत्त, नम्रता दत्त और सुपरस्टार एक्टर संजय दत्त हैं. इनके दम पर सुनील दत्त का नाम आज भी रोशन हो रहा है.

राजनीति के भी सरताज रहे थे सुनील दत्त

फिल्मी दुनिया में अपना वर्चस्व फैलाने वाले सुनील दत्त ने अपने जीवन काल में राजनीति में भी अपना दमखम दिखाया. उस समय देश में मनमोहन सरकार के दौरान सुनील दत्त राज्यसभा सांसद भी रहे. इसके अलावा उन्हें इसी सरकार के तहत युवा और खेल विभाग के मंत्री पद का कार्यभार सौंपा गया. इस दौरान सुनील दत्त ने राजनीति में रहकर जरूरतमदों को काफी मदद की थी. 

जाते-जाते सबके दिलों में हमेशा के लिए अमर हो गए थे सुनील दत्त

फिल्म संजू में हम सबने देखा है कि एक्टर संजय दत्त के करियर को संभालने के लिए सबसे बड़ी भूमिका उनके पिता सुनील दत्त ने अदा की थी. इस आधार पर संजय दत्त के करियर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस  (Munna Bhai M.B.B.S) में मुरली प्रसाद के पिता के किरदार में सुनील दत्त ने सबका दिल जीता. साल 2003 में यही वो आखिरी फिल्म थी, जिसमें अपनी अदाकारी के जरिए सुनील दत्त सबके दिलों में घर कर गए. इसके 2 साल बाद 25 मई 2005 को हार्ट अटैक की वजह से सुनील दत्त का निधन हो गया. जिसके तहत एक मंजा हुआ कलाकार और योग्य राजनेता दुनिया को अलविदा कह गया

IIFA 2022: आईफा 2022 में सलमान खान ने सिद्धार्थ कनन को किया अपमानित, फैन्स ने ऐसी जतायी नाराजगी

SRK Jawan Look: 'जब आप बिना हेलमेट ड्राइव करते हैं'- शाहरुख का लुक शेयर कर पुलिस ने ऐसे दी चेतावनी, वायरल हुआ ट्वीट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mandakini Himachal Photo: पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
पहाड़ों के बीच फिर दिखा मंदाकिनी का खूबसूरत अंदाज, हिमाचली पहनावे में आईं नजर
Dhamaal 4 BO Collection Day 3 Live Updates: 9 बजे तक 62 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 9 बजे तक 62 करोड़ के पार पहुंची 'धमाल 4', बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, जानें संडे कलेक्शन
Sunday BO Collection Live: रविवार को 'धमाल 4' ने 9 बजे तक कर ली 26 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
रविवार को 'धमाल 4' ने 9 बजे तक कर ली 26 करोड़ की कमाई, 'लेनिन' का जानें हाल
S Janaki Last Rites: राजकीय सम्मान के साथ हुआ 'जानकी अम्मा' का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस
राजकीय सम्मान के साथ हुआ 'जानकी अम्मा' का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए फैंस

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget