एक्सप्लोरर

'धड़कन' फिल्म के क्लाइमेक्स में होने वाली थी सुनील शेट्टी की मौत, इस वजह से मेकर्स ने बदल दिया सीन 

Suniel Shetty Film Dhadkan Ending Sequence: धड़कन फिल्म साल 2000 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े थे. फिल्म में अक्षय और शिल्पा भी मुख्य रोल में थे.

Dhadkan Film Climax: धड़कन साल 2000 की सुपरहिट फिल्म थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आए थे. इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया था. इस फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए सुनील शेट्टी ने खूब तारीफें भी बटोरी थीं. यूं तो फिल्म का क्लाइमेक्स हैप्पी एंडिंग के साथ खत्म होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये सीन फिल्म के असली स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था. यानी कि फिल्म का अंत हैप्पी नहीं दुखद होना था, लेकिन आखिरी वक्त में इसे बदल दिया गया. 

हैप्पी नहीं थी फिल्म की एंडिंग
जी हां, फिल्म धड़कन के क्लाइमेक्स में सुनील शेट्टी मरने वाले होते हैं, लेकिन मेकर्स को बाद में महसूस हुआ कि अगर वे ऐसा करते हैं तो दर्शक इससे निराश हो जाएंगे. इस बात का खुलासा खुद शिल्पा शेट्टी ने किया था. शिल्पा ने बताया कि फिल्म में देव बने सुनील शेट्टी को जब अंजलि यानी शिल्पा की प्रेगनेंसी के बारे में पता चलता है, तो उनकी मौत होने वाली होती है. हालांकि फिल्म के मेकर्स इसके क्लाइमेक्स से खासा खुश नहीं थे. उन्हें लगा कि जब वे ही खुश नहीं हैं तो ऑडियंस कैसे खुश होगी. इस वजह से उन्होंने फिल्म का क्लाइमेक्स ही चेंज कर दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

बता दें, जब इस फिल्म का ऑफर सुनील शेट्टी के पास गया तब वे बहुत बिजी चल रहे थे. उनके पास इस फिल्म को करने के लिए डेट्स नहीं थी. ऐसे में डायरेक्टर ने किसी और एक्टर के साथ शूटिंग कर दी, लेकिन उन्हें उस एक्टर में अपना देव नजर नहीं आ रहा था. बाद में उन्होंने जैसे-तैसे सुनील शेट्टी को इस रोल के लिए मनाया. जब फिल्म बड़े पर्दे पर आई तो साल की सबसे बड़ी सुपरहिट साबित हुई. 

ये भी पढ़ें: 

Tiger 3: सलमान खान की 'टाइगर 3' में जबरदस्त होगी पठान की एंट्री, जेल तोड़कर कैमियो करेंगे SRK

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धमाल’ के राइट्स बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी का आरोप, निर्देशक इंद्र कुमार और निर्माता पर केस दर्ज
‘धमाल’ के राइट्स बेचने के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी का आरोप, निर्माता-निर्देशक पर केस
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में आई तेजी, 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का 5वें दिन कितना रहा कलेक्शन, जानें यहां

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget