एक्सप्लोरर

'मैं भी सुन रहा हूं...' परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ में कमबैक पर बोले सुनील शेट्टी

Suniel Shetty On Paresh Rawal: हेरा-फेरी 3 में एक बार फिर परेश रावल का कमबैक हो गया है. वहीं फिल्म में श्याम का रोल प्ले करने वाले सुनील शेट्टी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

Suniel Shetty On Paresh Rawal Comeback In Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की मोस्ट पॉपुलर कॉमिक तिकड़ी एक बार फिर मच अवेटेड फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आएगी. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, इस कल्ट कॉमेडी सीरीज़ की तीसरी किस्त ने पिछली सभी मुश्किलें पार कर ली हैं. दरअसल कुछ टाइम पहले परेश ने ये फिल्म छोड़ भी दी थी. जिसके बाद अक्षय कुमार की कंपनी ने उन पर 25 करोड़ का मुकदमा ठोक दिया था. हालांकि अब सब ठीक हो गया है और परेश की फिल्म में वापसी भी हो गई है. इन सबके बीच सुनील शेट्टी ने परेश रावल के कमबैक पर अपना रिएक्शन दिया है.

परेश रावल के कमबैक पर क्या बोले सुनील शेट्टी?
बता दें कि शिरडी साईं बाबा के दर्शन के दौरान साईं सफर यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में, सुनील शेट्टी ने परेश रावल के हाल ही में हेरा फेरी 3 में कमबैक पर अपना रिएक्शन दिया. शेट्टी ने मज़ाक में कहा, "मैं भी सुन रहा हूं कि फाइन-ट्यूनिंग हो चुकी है. अब रिलीज़ के बाद ही बात करूंगा, उससे पहले हेरा फेरी के बारे में बात ही नहीं करूंगा."

सुनील शेट्टी ने बताया कैसी होगी हेरा-फेरी 3?
सुनील शेट्टी ने फिल्म की आत्मा के बारे में बात की जो बात सबसे अलग थी, वह थी शेट्टी का यह आश्वासन कि 'हेरा फेरी 3' अपने ओरिजनल पर कायम रहेगी, एक ऐसी फिल्म जिसे हर कोई एक साथ देख सकता है और बिना किसी चिंता के हंस सकता है. उन्होंने कहा, "यह पहले के दो भागों की तरह ही फैमिली एंटरटेनर होगी जो आपको केवल हंसाएगी और आप बिना किसी झिझक के अपने पूरे परिवार के सदस्यों के साथ इसे एंजॉय कर सकते हैं.

सुनील शेट्टी ने ये भी कहा, "ये परिवार की फिल्म है. शायद वो एक फिल्म है जहां आप सब मिलके एक साथ देख सकते हैं. अगर एक बार आप टीवी चालू कर देते हैं तो उसके बाद आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, शरमाने की जरूरत नहीं है. आपको पता है कि लोग सिर्फ हंसने ही हंसने वाले हैं. छुप कर टीवी या मोबाइल फोन देखने की जरूरत नहीं है. परिवार से छुपा के नहीं."

मैं भी सुन रहा हूं...' परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ में कमबैक पर बोले सुनील शेट्टी

परेश ने भी हेरा-फेरी 3 में कमबैक की पुष्टि की थी
इन सबके बीच बता दें कि परेश रावल ने हाल ही में पुष्टि की कि वह वापस आ गए हैं. हिमांशु मेहता से उनके पॉडकास्ट पर बात करते हुए परेश ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और प्रियदर्शन की तारीफ की. जब उनसे फिल्म के विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा कि जब लोग किसी चीज से इतना प्यार करते हैं, तो उनका कर्तव्य बनता है कि वे और अधिक मेहनत करें. सब साथ में आए, मेहनत करें. और कुछ नहीं. अब सब ठीक हो गया है.”

ये भी पढ़ें:-Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 12: दूसरे मंगलवार ‘सितारे जमीन पर’ ने फिर बढ़ाई रफ्तार, 150 करोड़ से रह गई बस इंचभर दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
8 साल में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?
सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget