एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan की इस एक्ट्रेस ने एक हफ्ते में घटाया 10 किलो वजन, सामने आई बड़ी वजह

Suchitra Krishnamoorthi Loses Weight: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में अपनी एक फिल्म के लिए 1 हफ्ते में 10 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है. इसकी वजह अब सामने आ गई है.

Suchitra Krishnamoorthi Loses Weight: 90's की सुपरहिट फिल्म 'कभी हां कभी ना' को शायद ही किसी ने ना देखी हो. वो फिल्म शाहरुख खान के बेहतरीन अभिनय से सजी फिल्म थी जिसमें लीड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति नजर आई थीं. इस फिल्म से वो काफी लोकप्रिय हो गई थीं और आज भी उनका जिक्र होता है तो उसी फिल्म की याद ताजा होती है. हाल ही में सुचित्रा ने अपना 10 किलो वजन कम किया है वो भी सिर्फ एक हफ्ते में, ऐसा करके उन्होंने सभी को चौंका दिया.

एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने वजन कम करने के बारे में बताया है. वो एक फिल्म के लिए इतनी मेहनत की हैं और उन्होंने इस फिल्म के बारे में भी बताया है. फिल्म में सुचित्रा का किरदार काफी अलग होने वाला है. एक्ट्रेस ने इस बारे में क्या कहा, चलिए आपको भी बताते हैं.

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 10 किलो वजन क्यों कम किया?

अपकमिंग फिल्‍म 'डंक: वन्स बिटन ट्वाइस शाइ' में सुचित्रा कृष्णमूर्ति का अहम रोल नजर आने वाला है. उन्होंने फिल्‍म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है, इसके लिए एक्‍ट्रेस ने अपना 10 किलोग्राम वजन कम किया है. इसमें हैरानी की बात ये है कि इतनी जल्दी इतना ज्यादा वजन उन्होंने काफी मेहनत के बाद घटाया है. 1 हफ्ते में 10 किलो वजन कम करना मजाक की बात नहीं है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrapublic)

फिल्म में तुषार कपूर, निधि अग्रवाल, विनय पाठक और शिविन नारंग भी हैं. एक्ट्रेस के इतने बड़े बदलाव के बारे में बात करते हुए निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने कहा, 'मैं असल में उनके परिवर्तन को देख कर दंग रह गई.' उन्होंने आगे कहा, 'हेल्थ और फिटनेस के प्रति उनका इतना अनुशासन सभी के लिए एक प्रेरणा है. वो इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रही हैं तो इस हिसाब से उन्हें फिट भी दिखना था.'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए वजन घटाने के बारे में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी बात की है. उन्होंने बताया कि जब आप किसी काम को मेहनत और लगन के साथ करते हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है. बस आपको अपना लक्ष्य पता होना चाहिए जिससे आप उस लक्ष्य तक पहुंचने में मेहनत में लग जाते हैं. 

बता दें, फिल्म 'डंक: वन्स बिटन ट्वाइस शाइ' का निर्माण प्रेरणा अरोड़ा ने यूजेएस स्टूडियो और एस के जी एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर किया है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल ने किया है. गौरतलब है कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति 90's की 'वादे-इरादे', 'जज्बात' और 'जज्बा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. लेकिन उनकी बड़ी हिट 'कभी हां कभी ना' थी.

यह भी पढ़ें: बिना प्रमोशन और स्टार्स के बना दी गई थी फिल्म, क्रिटिक्स ने भी नहीं किया था पसंद, फिर बन गई यूथ की फेवरेट और बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 8 तक 96 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget