एक्सप्लोरर

Stree 2 leak Clip: 'स्त्री 2' से लीक हुआ वरुण धवन का कैमियो, अक्षय कुमार का लुक भी वायरल... नेटिजन्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

Stree 2 leak Clip: 'स्त्री 2' की रिलीज के साथ ही फिल्म से दो बड़े एक्टर्स के कैमियो लीक हो गए हैं. वरुण धवन का 'भेड़िया' अवतार वाला कैमियो और अक्षय कुमार का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Stree 2 Varun Dhawan-Akshay Kumar Cameo leak: 'स्त्री 2' थिएटर्स में रिलीज हो गई है और पर्दे पर आते ही छा गई है. मोस्ट अवेटेड सीक्वल के रिलीज होते ही दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी है. इस बार फिल्म में कुछ शानदार कैमियो भी हैं जिसके बारे में सुनकर ही फैंस की एक्साइटमेंट में इजाफा हो गया था. वहीं अब 'स्त्री 2' की रिलीज के साथ ही फिल्म से दो बड़े एक्टर्स के कैमियो लीक हो गए हैं.

दरअसल 'स्त्री 2' के गाने 'खूबसूरत' में पहले वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को रोमांस करते देखा गया था. वहीं अब वरुण धवन का 'स्त्री 2' में 'भेड़िया' अवतार वाला कैमियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वहीं फिल्म से अक्षय कुमार का लुक भी इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है. 

वरुण धवन का कैमियो वायरल
हॉरर-कॉमेडी फिल्म से वरुण धवन की जो क्लिप सामने आई है उसमें वे 'भेड़िया' बनकर श्रद्धा कपूर को बिना सिर वाले राक्षस सरकटा से बचाते दिख रहे हैं. इस सीन पर थिएटर में बैठी ऑडियंस हूटिंग करती सुनी जा सकती है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने एक्स पर लिखा- 'स्त्री 2' में मास कैमियो को अब तक की उनकी बेस्ट एंट्रीज में से एक माना जाएगा, दर्शक सिनेमा हॉल के अंदर हूटिंग कर रहे हैं. फाड़ दिया स्क्रीन.

फैन ने की ये उम्मीद
एक दूसरे यूजर ने लिखा- यार मैंने अभी एक क्लिप देखी जिसमें वीडी को 'भेड़िया' में बड़े पैमाने पर एंट्री मिली और हर कोई उसके लिए चिल्ला रहा है, इस आदमी की वाकई में एक शानदार स्क्रीन प्रेजेंस है, लड़के, तुम्हारा भविष्य उज्ज्वल है, मुझे यकीन है कि 'स्त्री 2' की सक्सेस के बाद mhcu अगली बेस्ट चीज होगी जहां आप और श्रद्धा लीड करेंगे.

अक्षय कुमार का कैमियो देख इंप्रेस हुए फैंस
वहीं 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार का भी शानदार कैमियो है जिसे देख फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे. एक यूजर ने अक्षय कुमार का फिल्म से लुक शेयर करते हुए लिखा- भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे पावरफुल कैमियो जिसने थिएटर को हिलाकर रख दिया. ये फिल्म का एंड क्रेडिट सीन है, जिसका मतलब है कि कॉमेडी के सबसे बड़े लीजेंड ने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में एंट्री ली है.

अक्षय कुमार के रोल को बताया 'मजबूत और एंटरटेनिंग'
इसके अलावा एक फैन ने लिखा- मुझे लगता है कि अक्षय कुमार फिल्म 'स्त्री 2' के लिए क्रेडिट के हकदार हैं. फिल्म में उनका रोल खेल खेल में की तुलना में ज्यादा मजबूत और एंटरटेनिंग है, आखिरकार अक्षय कुमार को हिट मिलेगी और मुझे उम्मीद है कि ये 300 करोड़ क्लब में शामिल होगी.

सुपरविलेन बनकर लौटेंगे अक्षय कुमार?
बता दें कि 'स्त्री 2' में अक्षय कुमार सुपरविलेन के रोल में दिखे हैं. फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन से पता चला कि दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में अक्षय कुमार आगे भी बने रहेंगे. सीन में दिखाया गया है कि सरकटा अक्षय कुमार के दरवाजे पर आता है और वो जैसे ही दरवाजा खोलता है वो उसकी बॉडी में चला जाता है. अब इस सीन से ये हिंट मिल रहा है कि अक्षय कुमार का आगे बड़ा रोल होने वाला है.

ये भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Collection Day 1: ''स्त्री 2'' तोड़ेगी 'एक था टाइगर' का रिकॉर्ड? 15 अगस्त पर इतने करोड़ कमा चुकी है फिल्म

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' ने दूसरे दिन 'अल्फा' सहित 25 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 BO Day 2: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 10 बजे तक 31 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 36 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने रीक्रिएट किया सलमान खान का 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो
आकांक्षा रंजन के संगीत में करण जौहर ने किया 'तौलिया डांस', जाह्नवी कपूर ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget