एक्सप्लोरर

Stree 2 Box Office Collection Day 1: 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सबकी वाट लगा दी, 15 अगस्त पर किया बंपर कलेक्शन, टूटे कई रिकॉर्ड

Stree 2 Box Office Collection Day 1: 'स्त्री 2' ने कई सारी बॉलीवुड और साउथ फिल्मों से क्लैश के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है. ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करने के लिए तैयार है.

Stree 2 Box Office Collection Day 1: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'स्त्री 2' आखिरकार रिलीज हो गई है. दर्शकों को इस हॉरर-कॉमेडी सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था. ऐसे में पर्दे पर आते ही 'स्त्री 2' छा गई है. कई सारी बॉलीवुड और साउथ फिल्मों से क्लैश के बीच भी 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है और रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग करने के लिए तैयार है.

पहले दिन स्त्री 2 ने की है रिकॉर्ड तोड़ कमाई

  • 'स्त्री 2' को 14 अगस्त की रात ही रिलीज कर दिया गया था. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 14 अगस्त को 8.35 करोड़ रुपए बटोर लिए थे.
  • अब 15 अगस्त का कलेक्शन 'स्त्री 2' की असल ओपनिंग होगी जिसमें फिल्म अब तक 46 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है.
  • इसी के साथ अब 'स्त्री 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 54.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.
  • हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. फाइनल आंकड़े आने के बाद फेरबदल हो सकता है.
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

 

'एक था टाइगर' का तोड़ा रिकॉर्ड 

  • बता दें कि 'स्त्री 2' ने अब तक के कलेक्शन के साथ फिल्म 'एक था टाइगर' का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल 12 साल पहले रिलीज हुई सलमान खान की इस फिल्म के नाम 15 अगस्त पर दूसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने का रिकॉर्ड दर्ज था.
  • 'एक था टाइगर' ने पहले दिन 32.93 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी. अब 'स्त्री 2' भी 46 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ इस आंकड़े को पार कर लिया.
  • इसके अलावा, ये फिल्म 15 अगस्त के दिन कमाई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म भी बन गई है. पहली फिल्म गदर 2 है, जिसने 15 अगस्त को 55.4 करोड़ कमाए थे.

इन फिल्मों से टकराई 'स्त्री 2'
'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर कई हिंदी और साउथ फिल्मों से टकराई है. थिएटर्स में फिल्म का सामना जॉन अब्राहम की 'वेदा', अक्षय कुमार की 'खेल खेल में', संजय दत्त की 'डबल स्मार्ट', चियान विक्रम की 'तंगलान', तेलुगु फिल्म 'मिस्टर बच्चन' और तमिल फिल्म 'रघु थाथा' से हुआ है. इसके बावजूद श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म शानदार कमाई कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Stree 2: अब सुपरविलेन बनकर भूत को भगाएंगे अक्षय कुमार? नए जॉनर में की एंट्री

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget