एक्सप्लोरर

Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' ने तोड़ा RRR का रिकॉर्ड

Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब आ गई है. महज एक हफ्ते के कलेक्शन के साथ फिल्म ने राम चरण की 'आरआरआर' को भी मात दे दी है.

Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' भारत हो या वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, श्रद्धा कपूर स्टारर ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म छप्परफाड़ कलेक्शन कर रही है. 'स्त्री 2' हर रोज शानदार कमाई करके एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है. महज एक हफ्ते के कलेक्शन के साथ फिल्म भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब आ गई है. अब तो फिल्म ने राम चरण की 'आरआरआर' को भी मात दे दी है.

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' ने सात दिन में घरेलू बॉक्स 289 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' (हिंदी वर्जन) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. बता दें कि राम चरण स्टारर 'आरआरआर' 2022 में रिलीज हुई थी जिसने हिंदी भाषा में भारत में कुल 274.31 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

'स्त्री 2' में इन फिल्मों को चटाई धूल
'आरआरआर' के अलावा 'स्त्री 2' ने शानदार फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है. इस लिस्ट में सलमान खान की टाइगर 3 (285.52 करोड़ रुपए), आमिर खान की धूम 3 (284.27 करोड़ रुपए), अजय देवगन की तान्हाजी (279.55 करोड़ रुपए),  शाहिद कपूर की कबीर सिंह (278.24 करोड़ रुपए) और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र (257.44 करोड़ रुपए) शामिल हैं.

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'स्त्री 2'
अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी 'स्त्री 2' ने वर्ल्डवाइड भी दमदार कलेक्शन किया है. फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. फिल्म ने महज सात दिनों में कुल 401 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. ऐसे में फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने 'स्त्री 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर करते हुए फैंस का आभार जताया हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

स्त्री का सीक्वल है 'स्त्री 2'
बता दें कि 'स्त्री 2' साल 2018 की फिल्म स्त्री का सीक्वल है. ये साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, ऐसे में रिलीज के बाद फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: दलजीत कौर ने केन्या में हो रही एक्स हसबैंड संग तलाक की सुनवाई पर दिया अपडेट, फिर डिलीट किया पोस्ट

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके कारनामे कैसे रहे हैं, उनकी जवानी कैसी रही है?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
'उनके कारनामे कैसे रहे हैं...?', कंगना रनौत के 'गटर छाप' वाले बयान पर बोले बाबा रामदेव
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टीजर देख फैंस का खून खौला
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'सुसाइड के आने लगे थे ख्याल', शिल्पा शेट्टी संग तलाक की खबर सुन जेल में टूट गए थे राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी संग तलाक की खबर सुन जेल में टूट गए थे राज कुंद्रा, आया सुसाइड का खयाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget